सामान्य ज्ञान

बोइंग 747 हादसा
01-Jan-2021 1:33 PM
बोइंग 747 हादसा

1 जनवरी 1978 को एयर इंडिया का बोइंग 747 हादसे का शिकार हुआ था। इस विमान में सवार सभी 213 लोगों की मौत हो गई थी।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को उस जमाने में सहार अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता था। यहां से उड़ान भरने के महज 101 सेकेंड के भीतर एयर इंडिया का यह विमान पानी में जा गिरा। बोइंग 747 दुबई के लिए रवाना हुआ था । इस विमान में 190 यात्री और 23 चालक दल के सदस्य सवार थे।  इस हादसे में सभी की मौत हो गइ।  शुरुआत में इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि विमान में कोई धमाका या फिर बाहरी हमला हुआ था, लेकिन अरब सागर से निकाले गए मलबे से यह बात गलत साबित हुई। महीनों तक चली जांच के बाद पता चला कि विमान में किसी किस्म की तकनीकी खराबी आने के कारण यह हादसा हुआ।

विश्व की प्रमुख स्थानीय हवाएं
नारवेस्टर- न्यूजीलैंड में उच्च पर्वतों से उतरने वाली गर्म, शुष्क तथा धूल भरी हवा।
ब्लैक रोलर- वृहत मैदान (उत्तरी अमरीका)की दक्षिण पश्चिम या उत्तर पूर्वी हवा।
शामल- मेसोपोटामिया (इराक) तथा फारस की खाड़ी से चलने वाली गर्म और शुष्क उत्तरी पूर्वी हवा।
बर्गस- दक्षिण अफ्रीका में जाड़े में चलने वाली गर्म हवा। आंतरिक पठार से तटीय भागों में।
सॉमम- ईरान में कुर्दिस्तान पर्वत से उत्तर-पश्चिम दिशा में चलने वाली गर्म और शुष्क हवा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news