सामान्य ज्ञान

तुर्की- मंगोल
05-Jan-2021 1:05 PM
तुर्की- मंगोल

तुर्की-मंगोल  मध्य एशिया के स्तेपी इलाक़े में रहने वाले विविध ख़ानाबदोश लोगों को दिया जाने वाला नाम था जो मंगोल साम्राज्य के अधीन थे। समय के साथ-साथ उनकी भाषा और पहचान में गहरी तुर्की छाप आ गई। इन लोगों ने मध्यकाल में बहुत से बड़े राज्य बनाए, जिनमें इलख़ानी साम्राज्य, चग़ताई ख़ानत, सुनहरा उर्दू, क़ाज़ान ख़ानत, नोगाइ ख़ानत, क़्राइमियाई ख़ानत, तैमूरी राजवंश और मुग़ल साम्राज्य शामिल हैं। 
 

मेम्फिस
मेम्फिस संयुक्त राज्य अमेरिका के टेनेसी राज्य का सबसे बड़ा नगर है। मिसिसिपि नदी पर इस नगर का एक विशाल बंदरगाह स्थित है। यह नगर ब्ल्यूज़ संगीत और बारबिइक्यू के लिए भी जाना जाता है। यह नगर फेडेक्स नामक विश्व की प्रमुख कुरिअर कंपनी का भी मुख्यालय नगर है। मेम्फिस का नाम मिस्र के एक नगर मेम्फिस के नाम पर पड़ा है। जनसंख्या के लिहाज से यह नगर  टेनेसी का सबसे बड़ा और स. रा. अमेरिका का 19 वां सबसे बड़ा नगर है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news