सामान्य ज्ञान

हजरत बल दरगाह
05-Jan-2021 1:05 PM
हजरत बल दरगाह

हजरत बल , कश्मीर में मुसलमानों की सबसे महत्वपूर्ण दरगाह है। यह डल झील के किनारे  पर स्थित है।  माना जाता है कि यहां पैगम्बर हजरत मोहम्मद का एक बाल सुरक्षित रखा गया है जिसे मू-ए मुबारक कहा जाता है। 
इस दरगाह का इतिहास बड़ा पुराना है। मुगल बादशाह शाहजहां के सूबेदार सादिक खान ने वर्ष 1623 मेें यहां बाग और इशरत महल बनावाया था, लेकिन जब शाहजहां 1624 में इसे देखने आए तो उन्होंने इस महल में कुछ फेरबदल करके इसे इबादतगाह बना दिया। मुगल बादशाह औरंगजेब के काल मेंं जब मू-ए-मुबारत कश्मीर लाया गया तो इसे नक्शाबाद साहिब में रखा गया। लेकिन इसे देखने इतनी भीड़ उमड़ी कि जगह कम पडऩे लगी इसलिए इसे हजरत बल में रख दिया गया। इस दरगाह की जो मौजूदा संगमरमर की इमारत है। उसका निर्माण शेख मोहम्मद अब्दुल्लाह की अध्यक्षता में मुस्लिम औकाफ ट्रस्ट ने 1968 से 1979 के बीच कराया।  
 

पीएचडी करने वाले अपने नाम के पहले डॉक्टर क्यों लगाते हैं?
पीएचडी का पूरा रूप है डॉक्टर ऑफ़ फि़लॉसोफ़ी।  इसमें पीएच फि़लॉसोफ़ी का संक्षिप्त रूप है और डी डॉक्टर का। डॉक्टर लैटिन भाषा का शब्द है जिसका मतलब है शिक्षक और फि़लॉसोफ़ी, प्राचीन ग्रीक शब्द फि़लॉसोफिय़ा से निकला है जिसका मतलब है ज्ञान का अनुराग या विवेक का अनुराग और ज्ञान किसी भी विषय का हो सकता है।
इसलिए मध्ययुग के यूरोपीय विश्वविद्यालयों ने लगभग सभी विषयों को फि़लॉसोफ़ी के अधीन रखा। अगर कोई भौतिकशास्त्र में पीएचडी करता है तो कहा जाएगा डॉक्टर ऑफ़ फि़लॉसोफ़ी इन फि़जि़क्स यानी भौतिकशास्त्र के ज्ञान में अनुराग रखने वाला शिक्षक।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news