सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 6 जनवरी
06-Jan-2021 12:48 PM
हर दिन हॉट सीट  6 जनवरी

1. हाल ही में कौन सा रक्षा सौदा घोटाले के कारण रद्द कर दिया गया?
(अ) बोफोर्स (ब) मिराज रक्षा सौदा (स) वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा (द) स्कॉरपियन पनडुब्बी सौदा
2. भारतीय मूल के अमेरिकन प्रीत भरारा का संबंध निम्नलिखित में से किस केस से है?
(अ) 26/11 में मुंबई (ब) 9/11 में न्यूयार्क हमला (स) देवयानी मामला (द) कामनवेल्थ घोटाला 
3. ‘अतुल्य भारत संवर्धन कैलेंडर 2014’ निम्नलिखित में से किस मंत्रालय ने जारी किया ? 
(अ) शिक्षा मंत्रालय (ब) पर्यटन मंत्रालय (स) संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (द) रक्षा मंत्रालय
4. डेटम रेखा क्या है? 
(अ) समोच्च रेखा (ब) तट रेखा (स) औसत रेखा (द) दो देशों की सीमा रेखा
5. महाद्वीपीय अथवा द्वीपीय तट से लगे प्रवाल चबूतरे को कहते हैं?
(अ) प्रवाल रोधिका (ब) तटीय प्रवाल भित्ति (स) प्रवाल वलय (द) इनमें से कोई नहीं
6. प्रवाल जीवों को विकास के लिए तापमान की आवश्यकता होती है?
(अ) 10 अंश सेंटीग्रेट (ब) 20 अंश सेंटीग्रेट  (स) 25 अंश सेंटीग्रेट (द) 35 अंश सेंटीग्रेट 
7. राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव होता है?
(अ) लोकसभा चुनाव द्वारा (ब) राज्यसभा चुनाव द्वारा (स) विधानसभा सदस्यों द्वारा (द) उक्त किसी भी प्रक्रिया द्वारा
8. राज्यसभा में राष्टï्रपति को कितने सदस्यों को मनोनीत करने का अधिकार है?
(अ) 6 सदस्यों (ब) 8 सदस्यों को (स) 9 सदस्यों को (द) 12 सदस्यों को
9. अशोक की प्रशासनिक नीति में भारी परिवर्तन किस घटना से आया?
(अ) तीसरी बौद्घ परिषद (ब) कलिंग युद्घ (स) उसका बौद्घ धर्म को अपनाना (द) सीलोन को उसका मिशनरी भेजना
10. पश्चिमी भारत के किस धार्मिक सुधारक को लोकहितवादी कहा जाता था?
(अ) गोपाल हरि देशमुख (ब) आर. जी. भंडारकर (स) महादेव गोविंद रानाडे (द) बी.जी. तिलक
11. हेनरी फेयोल द्वारा संगठन के कितने सिद्घांत प्रतिपादित किए गए?
(अ) 10 (ब) 14 (स) 5 (द) 9
12. जॉब लोडिंग का अर्थ है?
(अ) कर्मचारी के कार्य को एक से दूसरे कार्य में परिवर्तित कर देना (ब) उत्तरादायित्व क्षेत्र व चुनौती में विचार करके वृद्घि करना (स) कार्य को और अधिक रुचिकर बनाना (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं 
13. 300 तथा 500 के बीच कितनी ऐसी संख्याएं होंगी, जिनमें 4 केवल एक बार आए?
(अ) 99 (ब) 100 (स) 110 (द) 120
14. अंग्रेजी वर्णमाला के कितने अक्षर (बड़े अक्षर) दर्पण में देखने पर समान दिखते हैं?
(अ) 9 (ब) 10 (स)11 (द) 12
15. निम्नलिखित में से कौनसा एक वायुमंडलीय जोन ओजोन गैस से समृद्घ है?
(अ) मध्यमंडल (ब) क्षोभमंडल (स) समतापमंडल (द) आयनमंडल 
16. निम्नलिखित में से कौनसा एक मुक्तजीवी जीवाणु है, जो मृदा में नाइट्रोजन यौगिकीकरण में सहायक होता है?
(अ) ऐजोटोबैक्टर (ब) एनाबेान (स) ऐजोला (द) नोस्टॉक 
17. निम्नलिखित में से कौन-सा एक यातायात संकुलित नगरों में भूरी वायु बनने से संबद्घ है?
(अ) सल्फर डाइऑक्साइड (ब) नाइट्रोजन ऑक्साइड (स) कार्बन डाइऑक्साइड (द) कार्बन मोनोक्साइड 
18. निम्नलिखित में से किस एक पौधे को नाइट्रोजन की जैव-उपलब्धता बढ़ाने हेतु मिश्रित खेती के लिए अधिक पसंद किया जाता है?
(अ) गेहूं (ब) चना (स) मक्का (द) जौ 
19. नाखून-पॉलिश परिमार्जक (रिमूवर) में क्या रहता है?
(अ) एसीटोन (ब) बेन्जीन (स) पेट्रोलियम ईथर (द) ऐसीटिक अम्ल 
20. निम्नलिखित में से किस एक कारण से मरूस्थल में बादलों का वर्षण नहीं होता है?
(अ) निम्न दाब (ब) निम्न आद्र्रता (स) उच्च वायु वेग (द) उच्च ताप 
21. निम्नलिखित में से कौनसा एक माध्यम परास पृथ्वी से वायु में प्रहार करने वाला प्रक्षेपास्त्र है?
(अ) त्रिशूल (ब) नाग (स) पृथ्वी (द) आकाश 
22. रबड़ के व्यापारिक वल्कनीकरण में किसका प्रयोग शामिल है?
(अ) गंधक (ब) कार्बन (स) फॉस्फोरस (द) सिलेनियम  
23. इनमें से कौन सी अखिल भारतीय सेवा नहीं है?
(अ) भारतीय विदेश सेवा (ब) भारतीय प्रशासनिक सेवा (स) भारतीय वन सेवा (द) भारतीय पुलिस सेवा
24. दिल्ली विधानसभा में कितनी सीटें हैं?
(अ) 70 (ब) 76 (स) 82 (द) 90
25. निम्नलिखित में से किस देश ने कबड्डी विश्वकप-2013 अपने नाम किया?
(अ)भारत (ब)पाकिस्तान (स) नेपाल (द) अफगानिस्तान
26. नाविक सुनील को किस देश ने गिरफ्तार करके रखा था?
(अ) टोगो (ब) ट्यूनीशिया (स) घाना (द) सीरिया
27. उच्च गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ने किस पुरस्कार के गठन की घोषणा की हैं ?
(अ) पंडित जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार (ब) राजीव गांधी पुरस्कार (स) महात्मा गांधी पुरस्कार (द) इंदिरा गांधी पुरस्कार  

सही जवाब- 1.(स) वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा, 2.(स) देवयानी मामला, 3.(ब) पर्यटन मंत्रालय, 4.(स) औसत रेखा, 5.(ब) तटीय प्रवाल भित्ति, 6.(ब) 20 अंश सेंटीग्रेट, 7.(स) विधानसभा सदस्यों द्वारा, 8.(द)12 सदस्यों को, 9.(ब) कलिंग युद्घ, 10.(अ) गोपाल हरि देशमुख, 11.(ब)14, 12.(ब) उत्तरादायित्व क्षेत्र व चुनौती में विचार करके वृद्घि करना, 13.(अ) 99, 14.(स)11, 15.(स) समताप मंडल, 16.(अ) ऐजोटोबैक्टर, 17.(अ)सल्फर डाइऑक्साइड, 18.(ब) चना, 19.(अ) ऐसीटोन, 20.(ब) निम्न आद्र्रता, 21.(द) आकाश, 22.(अ)गंधक, 23.(अ) भारतीय विदेश सेवा, 24.(अ) 70, 25.(अ) भारत, 26.(अ) टोगो, 27.(अ) पंडित जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार
 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news