सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 30 जनवरी
30-Jan-2021 2:34 PM
हर दिन हॉट सीट 30  जनवरी

1. चौथे राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन दिल्ली में कहां पर हुआ?
(अ) संसद भवन (ब) विज्ञान भवन (स) लाल किला (द) सूर्य कोर्ट टावर
2. दिल्ली में आयोजित हॉकी वल्र्ड लीग-2014 का खिताब किस देश ने जीता है? 
(अ) भारत (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) न्यूजीलैंड (द) नीदरलैंड
3. जनवरी, 2014 में भारत के किस शहर में हीरो हॉकी वल्र्ड लीग का आयोजन हुआ हैं?  
(अ) नई दिल्ली (ब) बेंगलुरु (स) चेन्नई (द) मुंबई
4. संगीत सम्राट तानसेन का वास्तविक नाम था?
(अ) मनु (ब) तन्ना मिश्र (स) तनसुख उर्फ त्रिलोचन (द) रामनाथ
5. किसने कहा था- राम और रहीम एक ही ईश्वर के दो अलग-अलग नाम हैं?
(अ) गुरुनानक (ब) कबीरदास (स) स्वामी विवेकानन्द (द) महात्मा गांधी 
6. बंगाल में भक्ति आंदोलन के प्रवर्तक  कौन थे?
(अ) चैतन्य (ब) रामानन्द (स) नामदेव (द) रामानुज 
7. निम्नलिखित में से किस नृत्य का संबंध देवदासी परंपरा से है?
(अ) चाक्यारकुन्तु (ब) ओट्टनतुल्लन (स) मोहिनीअट्टम (द) कृष्णनअट्टम 
8. यामिनी कृष्णमूर्ति का संबंध किस शास्त्रीय नृत्य से है?
(अ) कत्थक (ब) कथकली (स) ओडिसी (द) कुचिपुड़ी 
9. प्रियवंदा मोहंती का संबंध किस शास्त्रीय नृत्य कला शैली से है?
(अ) कथकली (ब) भरतनाट्यम (स) ओडिसी (द) कुचिपुड़ी
10. पुर्तगाली संस्कृति के अवशेष भारत में कहां पाए जाते हैं?
(अ) गोवा (ब) कालीकट (स) कनानौर (द) कोचीन 
11. बंगाल का पहला गवर्नर जनरल कौन था?
(अ) रॉबर्ट क्लाइव (ब) वारेन हेस्टिंग्ज (स) विलियम बैंटिंक (द) कॉर्नवालिस 
12. जनवरी, 2014 में साहित्य महोत्सव का आयोजन किस शहर में हुआ है?
(अ) जयपुर में (ब) इलाहाबाद में (स) नई दिल्ली में (द) भोपाल में
13. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का लघु शिविर दिल्ली में प्रत्येक वर्ष कितने दिनों तक लगता है?
(अ) एक दिन (ब) दस दिन (स)बीस दिन (द) एक महीना
14.भारत का वह हिंदू स्थान कौन सा है, जहां सन् 2010 में महाकुंभ का मेला आयोजित किया गया?
(अ) पुरी (ब) हरिद्वार (स) उज्जैन (द) रामेश्वरम्
15. किसने कांग्रेस को जनता के अत्यंत अल्पमत का प्रतिनिधि कहा था?
(अ) लार्ड डलहौजी (ब) लार्ड इरविन (स) लार्ड डफरिन (द) लार्ड कार्नवालिस
16. भारतीय खिलाड़ी विजयेन्द्र का संबंध किस खेल से है?
(अ) मुक्केबाजी (ब) बिलियड्र्स (स) टेनिस (द) स्नूकर
17. कृषि जनगणना निम्नलिखित में से कितने अंतराल पर की जाती है?
(अ) कोई निश्चित अवधि नहीं है (ब) हर वर्ष  (स) तीन वर्ष में एक बार (द) पांच वर्ष में एक बार
18. निम्नलिखित में से कौन सी राशि दिए गए किसी समय में भारत सरकार की कुल बजटीय स्थिति को प्रदर्शित करती है?
(अ) राजस्व घाटा (ब) वसूल की गई कुल आयकर राशि (स) पंूजी घाटा (द) राजकोषीय घाटा
19. अर्थव्यवस्था की उच्च वृद्घि दर निश्चित रूप से किसको कम करती है?
(अ) लिंग संबंधी असमानता (ब) गरीबी  (स) देश की जनसंख्या (द) प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रवाह
20. अंतरराष्टï्रीय जैव विविधता दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 20 मई (ब)  21 मई (स) 22 मई (द) 23 मई
21. मई महीने का पहला रविवार किस रूप में मनाया जाता है?
(अ) अंतरराष्टï्रीय श्रम दिवस (ब) अंतरराष्टï्रीय हास्य दिवस (स) विश्व थैलीसीमिया दिवस (द) इंटरनेशनल नर्सेस डे
22. द इम्पॉर्टल्स के लेखक कौन हैं?
(अ) नील चौधरी (ब) स्टीव हार्वी (स) वाई. वी. रेड्डïी (द) अमित चौधरी
23. नेपाल का गणतंत्र दिवस निम्नलिखित में से किस तिथि को मनाया जाता है?
(अ) 14 अगस्त (ब) 15 अगस्त (स) 22 मई (द) 28 मई 
24. भारत में कृषि बेरोजगारी का स्वरूप है?
(अ) केवल मौसमी (ब) मेवल प्रच्छन्न  (स) मौसमी और प्रछन्न (द) इनमें से कोई नहीं
25. उत्तर हड़प्पा काल की ताम्र निधि संस्कृति निम्नलिखित में से किस एक मृद्भाण्ड प्रकार से अंतरिम रूप में पहचानी गई है?
(अ) सोठी मृदभाण्ड (ब) गेरुवर्णी मृद्भाण्ड (स) चित्रित धूसर मृद्भाण्ड (द) उत्तरी काली पालिश वाले मृद्भाण्ड
26. निम्नलिखित शहरों में से किसकी नींव सुल्तान फिरोजशाह तुगलक द्वारा रखी गई?
(अ) हिसार (ब) फिरोजाबाद (स) जौनपुर (द) उक्त सभी
27. सकल घरेलू उत्पाद मूल्य होता है?
(अ) एक वर्ष में किसी अर्थव्यवस्था में उत्पादित सभी वस्तुओं का (ब) एक वर्ष में किसी अर्थव्यवस्था में उत्पादित सभी वस्तुओं ओर सेवाओं का (स) एक वर्ष में किसी अर्थव्यवस्था में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं का (द) एक वर्ष में किसी अर्थव्यवस्था में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का
28. पृथ्वी पर दूरस्थ वस्तुओं को देखने के लिए प्रयुक्त उपकरण कौन सा है?
(अ) पार्थिव दूरदर्शक (ब) खगोलीय दूरदर्शक (स) संयुक्त सूक्ष्मदर्शी (द) आवर्धक लेंस
---
सही जवाब- 1.(ब) विज्ञान भवन, 2.(द) नीदरलैंड, 3.(अ) नई दिल्ली, 4.(स) तनसुख उर्फ त्रिलोचन- जिसे तन्ना भी कहा जाता था, 5.(ब) कबीरदास, 6.(अ) चैतन्य, 7.(स) मोहिनीअट्टम, 8.(द) कुचिपुड़ी, 9.(स) ओडिसी,10.(ब) कालीकट, 11.(ब) वारेन हेस्टिंग्ज, 12.(अ) जयपुर में, 13.(अ) एक दिन, 14.(ब)हरिद्वार, 15.(स)लार्ड डफरिन, 16.(अ)मुक्केबाजी,  17.(द) पांच वर्ष में एक बार, 18.(द) राजकोषीय घाटा, 19.(ब)गरीबी, 20.(स) 22 मई, 21.(ब)अंतरराष्टï्रीय हास्य दिवस, 22.(द) अमित चौधरी, 23.(द) 28 मई,  24.(स) मौसमी और प्रछन्न, 25.(ब) गेरुवर्णी मृद्भाण्ड, 26.(द) उक्त सभी, 27.(द) एक वर्ष में किसी अर्थव्यवस्था में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का, 28.(अ)पार्थिव दूरदर्शक।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news