सामान्य ज्ञान

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी
06-Feb-2021 3:53 PM
 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी, उत्तरप्रदेश के फुरसतगंज में स्थित है।  इस कंपनी की स्थापना नागर विमानन मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्तशासी संस्था के रूप में की गई थी।  इसकी स्थापना  व्यवसायी  पायलटों को उड़ान और  जमीन प्रशिक्षण में  उच्च मानदंड की प्राप्ति में मदद के लिए की गई थी।  यह संस्था उड़ान और जमीनी प्रशिक्षण देने के लिए आधुनिक और उन्नत ट्रेनर जहाज, उड़ान प्रेरक, कम्प्यूटर-आधारित प्रशिक्षण प्रणाली (सीबीटी) से परिपूर्ण है। इसकी अपनी  विमानन यातायात नियंत्रण व हवाई पट्टी और कारगर उड़ान तथा जमीनी प्रशिक्षण के लिए अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। 
व्यावसायिक पायलट लाइसेंस पाठ्यक्रम  नियमित रूप से चलाया जाता है, जिसमें बहु इंजन विमानों को शामिल करने के साथ ही यंत्रों की श्रेणी निर्धारित होती है।  अकादमी में छात्रों के लिए  सी एस जे एम विश्वविद्यालय , कानपुर में बी. एस-सी (विमानन) में डिग्री प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध है। 

भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के मुख्यालय
संगठन मुख्यालय
असम राइफल्स शिलांग
इंटेलिजेंस ब्यूरो नई दिल्ली
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नई दिल्ली
राष्टï्रीय कैडेट कोर नई दिल्ली
प्रादेशिक सेना विभिन्न राज्यों में
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस नई दिल्ली
होम गार्ड्स विभिन्न राज्यों में
सशस्त्र सीमा बल नई दिल्ली
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो नई दिल्ली
सीमा सुरक्षा बल नई दिल्ली
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल नई दिल्ली 
तट रक्षा बल नई दिल्ली
राष्टï्रीय सुरक्षा गार्ड नई दिल्ली
पुलिस विभिन्न राज्यों में
रैपिड एक्शन फोस नई दिल्ली में 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news