सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 6 फरवरी
06-Feb-2021 3:58 PM
हर दिन हॉट सीट  6 फरवरी

1. भारत और किस देश के बीच मैत्री बस सेवा को 27 साल दोबारा बहाल किया गया है?
(अ) चीन (ब) नेपाल (स) अफगानिस्तान (द) पाकिस्तान
2. स्टार्टअप व्यवसाय के वित्तपोषण के लिए कितने रुपए का समर्पित कोष बनाया जाएगा?
(अ)5,000 करोड़ (ब) 1,000 करोड़ (स) 101,000 करोड़ (द) 10,000 करोड़
3. त्साई इंग-वेन हाल ही में निम्नलिखित में से किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी है?
(अ) चीन (ब) ताइवान (स) जापान (द) नार्थ कोरिया
4. वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 7000 रन बनाने वाले बल्लेबाज निम्नलिखित में से कौन है?
(अ) सचिन तेंदुलकर (ब) स्टीव स्मिथ (स)विराट कोहली (द) वीरेंदर सहवाग
5. भारतीय जनता पार्टी  का नया अध्यक्ष 24 जनवरी 2016 को निम्नलिखित में से किसे चुना गया?
(अ) सुषमा स्वराज (ब)अमित शाह (स)शिवराज सिंह (द) योगी आदित्यनाथ
6. मलेशिया मास्टर्स महिला खिताब 2016 निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने जीता है?
(अ) सानिया मिर्जा (ब) साइना नेहवाल (स)पीवी सिंधू (द) मार्टिना हिंगिस
7. दिसंबर 2015 में मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) आरके माथुर (ब) राज्यवर्धन सिंह राठौर (स) विजेंद्र सिंह  (द) इनमें से कोई नहीं 
8. ऋतुएं क्यों होती हैं?
(अ) पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूर्णन के कारण (ब) पृथ्वी के सूर्य के चारों ओर परिभ्रमण के कारण (स) पृथ्वी के अक्ष के झुकाव के कारण (द) पृथ्वी की आकृति के कारण
9. पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है?
(अ) पूर्व से पश्चिम (ब) पश्चिम से पूर्व (स) उत्तर से दक्षिण (द) दक्षिण से उत्तर
10. ब्राह्मण गं्रथों में सर्वाधिक प्राचीन कौन है?
(अ) ऐतरेय ब्राह्मण (ब) शतपथ ब्राह्मण (स) गोपथ ब्राह्मण (द) पंचविश ब्राह्मण
11. गोत्र व्यवस्था प्रचलन में कब आई?
(अ) ऋग्वैदिक काल में (ब) उत्तर वैदिक काल में (स) महाकाव्य काल में (द) सूत्रकाल में
12. वैदिक युग में यव कहा जाता था?
(अ) गेहूं (ब) जौ (स) चावल (द) इनमें से कोई नहीं
13. गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर स्थित नगर है?
(अ) हरिद्वार (ब) वाराणसी (स) इलाहाबाद (द) कर्ण प्रयाग
14. जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर निम्नलिखित में से किस नदी के तट पर स्थित है?
(अ) चिनाब (ब) रावी (स) व्यास (द) झेलम
15. भारत में विशाल मात्रा में मौजूद ज्ञात भंडार के रेडियाधर्मी खनिज में स्थित तत्व का नाम क्या है?
(अ) यूरेनियम (ब) प्लूटोनियम (स) रेडियम (द) थोरियम
16. घड़ी के स्प्रिंग में भंडारित ऊर्जा?
(अ) गतिज ऊर्जा (ब) स्थितिज ऊर्जा (स) ऊष्मा ऊर्जा (द) रासायनिक ऊर्जा
17. कक्षा में अंतरिक्षयान में भारहीनता की अनुभूति का कारण निम्नलिखित में से क्या है?
(अ) बाहरी गुरुत्वाकर्षण का अभाव (ब) कक्षा में त्वरण बाहरी गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण के बराबर होता है (स) बाहरी गुरुत्वाकर्षण, किंतु अंतरिक्ष यान के भीतर नहीं (द) कक्षा में अंतरिक्ष यान में ऊर्जा का न होना
18. हिमखंड ग्लेशियर के पिण्ड होते हैं, जिनका भाग?
(अ) समुद्र तल से ऊपर होता है (ब) समुद्र तल से नीचे होता है (स) समुद्र तल के बराबर होता है (द) इनमें से कोई नहीं
19. लटकती घाटियां कहां पाई जाती है?
(अ) नदी घाटी क्षेत्र में (ब) कास्र्ट क्षेत्र में (स) मरुस्थलीय क्षेत्र में (द) हिमानी क्षेत्र में
20. स्टैक स्थलाकृति का निर्माण निम्नलिखित में से किस प्रक्रम द्वारा होता है?
(अ) बहता हुआ जल (नदी) (ब) सागरीय लहरें (स) पवन (द) भूमिगत जल
21. सबसे प्राचीन वाद्ययंत्र कौन सा है?
(अ) सितार (ब) तबला (स) सरोद (द) वीणा
22. निम्नलिखित में से कौन सा वाद्ययंत्र बिना तार का है?
(अ) गिटार (ब) सितार (स) ट्रम्पेट (द) वायलिन
23. सीफ का निर्माण किससे होता है?
(अ) पवन से (ब) नदी से (स) हिमनद से (द) समुद्री लहर से
24. रेगिस्तानी क्षेत्रों में पर्वतों से घिरी बेसिन जिसमें चारों ओर से छोटी-छोटी नदियां गिरती हैं, निम्न में से किस नाम से जानी जाती है?
(अ) प्लाया (ब) बजाडा (स) बालसन (द) हम्मादा
25. जोजिला दर्रा किस राज्य में स्थित है?
(अ) हिमाचल प्रदेश (ब) जम्मू कश्मीर (स) उत्तराखंड (द) सिक्किम
26. वायरस नामक रोगाणुओं से फैलने वाला रोग कौन सा है?
(अ) चेचक (ब) टिटनेस (स) पायरिया (द) मलेरिया
27. अफ्रीका के सहारा क्षेत्र में धूल दानव के नाम से निम्नलिखित में से कौन जाना-जाता है?
(अ)बालूका स्तूप का खिसकाव (ब) धूलयुक्त तीव्र हवा (स) आसमान में होने वाली धूल भरी वर्षा (द) सायंकाल चलने वाली तीव्र आंधियां
28. युद्ध की घोषणा या शांति का फैसला करने में कानूनी रूप से सक्षम है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) संसद (स) मंत्रिपरिषद् (द) प्रधानमंत्री
29.भारत में देशी राज्यों को मिलाने का काम किस वर्ष में हुआ था?
(अ) 1947 (ब) 1948 (स) 1949 (द) 1950

सही जवाब- 1.(ब) नेपाल, 2.(द)10,000 करोड़, 3.(ब) ताइवान, 4.(स)विराट कोहली, 5.(ब)अमित शाह, 6.(स)पीवी सिंधू, 7.(अ) आरके माथुर, 8.(ब) पृथ्वी के सूर्य के चारों ओर परिभ्रमण के कारण, 9.(ब)पश्चिम से पूर्व, 10.(ब)शतपथ ब्राह्मण, 11.(ब)उत्तर वैदिक काल में, 12.(ब)जौ, 13.(स)इलाहाबाद, 14.(द)झेलम, 15.(ब)प्लूटोनियम, 16.(ब) स्थितिज ऊर्जा, 17.(ब) कक्षा में त्वरण बाहरी गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण के बराबर होता है, 18.(अ) समुद्र तल से ऊपर होता है, 19.(द) हिमानी क्षेत्र में, 20.(ब)सागरीय लहरें, 21.(द)वीणा, 22.(स) ट्रम्पेट, 23.(अ)पवन से, 24.(स)बालसन, 25.(ब)जम्मू कश्मीर, 26.(स) पायरिया, 27.(अ)बालूका स्तूप का खिसकाव, 28.(अ) राष्ट्रपति , 29. (ब) 1948 । 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news