सामान्य ज्ञान

जांजीबार
09-Feb-2021 12:38 PM
जांजीबार

जांजीबार एक द्वीपसमूह है, जो जांजीबार और पेंबा द्वीपों तथा अनेक द्वीपिकाओं (आइलेट्स) से मिलकर बना है। यह हिंद महासागर में तंजानियाई तट से लगभग 25 मील दूर और भूमध्यरेखा से दक्षिण में स्थित है। 
यह देश कोरल की सीमांत समुद्री चट्टानों वाले सुंदर रेतीले समुद्र-तट और ऐतिहासिक पत्थरों  के नाम से मशहूर है,  जो पूर्वी अफ्रीका में अकेला कार्यशील प्राचीन शहर बताया जाता है। जांजीबार पूर्वी अफ्रीका में तंजानिया का अर्ध-स्वायत्त भाग है।  फ़ारसी में  जांजीबार का अर्थ  काला तट  (जांजी या जैंगी = काला और बार = तट) होता है।
जांजीबार द्वीपसमूह की जनसंख्या नृजातीय पृष्ठभूमियों का एक अविश्वसनीय मिश्रण है, जिसमें इस्लाम मुख्य धर्म है और अधिकतर जांजीबारी लोगों द्वारा उसका पालन किया जाता है। साथ ही, वहां ईसाई और हिंदू धर्म के अनुयायी भी हैं। जांजीबारी जनसंख्या स्वाहिली (स्थानीय नाम किस्वाहिली) भाषा बोलती है, जो पूर्वी अफ्रीका में बड़ी संख्या में बोली जाती है। अनेक लोगों का मानना है कि इस भाषा का शुद्धतम रूप जांजीबार में ही बोला जाता है, क्योंकि यही इस भाषा का जन्म स्थान है। जांजीबार में इस समय राष्ट्रपति अली मोहम्मद शीन शासन प्रमुख हंै। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news