सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 10फरवरी
10-Feb-2021 12:52 PM
हर दिन हॉट सीट  10फरवरी

1. मुंबई हमले के मामले में गवाही देने वाला डेविड हेडली फिलहाल किस देश की जेल में सजा काट रहा है?
(अ) अमेरिका (ब) पाकिस्तान (स) अफगानिस्तान (द) रूस
2. डेविड हेडली को विदेश में कितने साल की सजा सुनाई गई है?
(अ) 25 साल (ब) 30 साल (स) 35 साल (द) 40 साल
3. मुंबई हमले के लिए डेविड हेडली ने अपना नाम बदला। वह नाम क्या था?
(अ)दाउद गिलानी (ब)दाउद इब्राहीम (स) साजिद मीर (द) मेजर इकबाल
4. वनस्पति विज्ञान की वह शाखा कौन सी है,  जिसके अंतर्गत कवकों का अध्ययन किया जाता है, क्या कहलाती है?
(अ) फाइकोलॉजी (ब) माइकोलॉजी (स) माइक्रोबायोलॉजी (द) एम्बियोलॉजी
5. सभी कवक की प्रवृति किस प्रकार की होती है?
(अ) परजीवी (ब) स्वपोषी (स)विविधपोषी (द) मृतोपजीवी
6. किसे जैव उर्वरक के रूप में प्रयोग किया जाता है?
(अ) क्लास्ट्रीडियम (ब) यूरिया (स)एजोला (द) खोई
7. निम्न में से कौन-सा एक जीवित जीवाश्म है?
(अ) साइकस (ब) सिलैजिनेला (स)पाइनस (द) सीड्रस
8. आमतौर पर सुरक्षा फ्यूज लगाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला तार किस पदार्थ का बना होता है?
(अ)टिन (ब) सीसा (स) निकल (द) टिन तथा सीसे का मिश्र धातु
9. धनात्मक उत्प्रेरक वह है जो-
(अ) अभिक्रिया के वेग को कम करते हैं (ब)अभिक्रिया के वेग को बढ़ाते हैं (स) अभिक्रिया के वेग को अपरिवर्तित रखते हैं (द) प्रेरित उत्प्रेरक की भांति व्यवहार करते हैं
10. निम्नलिखित में से किसकी इकाई ‘पास्कल’ है?
(अ) दाब (ब) आर्द्रता (स)वर्षा (द) तापमान
11. एक भूस्थिर उपग्रह अपनी कक्षा में निरंतर गति करता है। यह अपकेन्द्र बल के प्रभाव से होता है, जो प्राप्त होता है?
(अ)पृथ्वी द्वारा उपग्रह पर लगने वाले गुरुत्वाकर्षण से (ब)उपग्रह को प्रेरित करने वाले रॉकेट इंजन से (स) सूर्य द्वारा उपग्रह पर लगने वाले गुरुत्वाकर्षण से (द) उपग्रह द्वारा पृथ्वी पर लगने वाले गुरुत्वाकर्षण से
12. निम्नलिखित में से कौन सबसे अधिक प्रत्यास्थ है?
(अ) रबड़ (ब) गीली मिट्टी (स) स्टील (द) प्लास्टिक
13. बाह्य अंतरिक्ष में किसी अंतरिक्ष यात्री को आकाश कैसा दिखाई देगा?
(अ) सफेद (ब) नीला (स)काला (द) लाल
14. द्वितीय हरित क्रांति का संबंध निम्न में से किससे होगा?
(अ) अधिक उपज देने वाले बीजों से (ब) गेहूं के उत्पादन से (स) चावल के उत्पादन से (द) जैव प्रौद्योगिकी के प्रयोग से
15. भारत में तंबाकू का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) गुजरात (ब) आंध्र प्रदेश (स) कर्नाटक (द) मध्यप्रदेश
16. भारत-पाकिस्तान बगलियार परियोजना निम्नलिखित नदियों में से किस एक पर स्थित है?
(अ) सतलज (ब) झेलम (स) व्यास (द) चिनाब 
17. भारत में दूध उत्पादन में अग्रणी राज्य कौन सा स्थान है?
(अ) गुजरात (ब) हरियाणा (स) पंजाब (द) उत्तरप्रदेश
18. झरिया कोयला की खानें देश के किस राज्य में है?
(अ) आंध्र प्रदेश (ब) पश्चिम बंगाल (स) झारखंड (द) ओडिशा
19. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय राज्य कोयले की बड़ी-बड़ी खानों के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) झारखंड (ब) आंध्रप्रदेश (स) कर्नाटक (द) बिहार
20. ग्रीष्म ऋतु में उच्च अक्षांशों में महासागरीय जल की लवणता?
(अ) घट जाती है (ब) बढ़ जाती है (स) एक समान रहती है (द) इनमें से कोई नहीं
21. न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारक है?
(अ) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (ब) राज्य सरकार (स) कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (द) इनमें से कोई नहीं
22. विश्व में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में भारत का स्थान कौन सा है?
(अ) प्रथम (ब) द्वितीय (स) तृतीय (द) चतुर्थ
23. भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि एवं उससे संबंधित प्रक्षेत्र का अंश है?
(अ)22 प्रतिशत (ब) 80 प्रतिशत (स) 33 प्रतिशत (द) 15 प्रतिशत
24. जिला परिषद् का मुख्य कार्य है?
(अ) समन्वय एवं पर्यवेक्षण (ब) ग्राम विकास (स) नागरिक सुविधाएं जुटाना (द) ग्रामीण एकता का निर्माण
25. पंचायती राज की मुख्य उपलब्धि क्या है?
(अ) राजनीतिक चेतना का विकास (ब) ग्रामीण विकास (स) ग्रामीण समृद्धि (द) ग्रामीण एकता का विकास
26. भारत में बेरोजगारी के आंकड़े एकत्रित एवं प्रकाशित करता है?
(अ) योजना आयोग (ब) वित्त आयोग (स) एनएसएसओ (द) यूएनआई
27. भारत में बेरोजगारी की किस प्रकार की किस्म पाई जाती है?
(अ) ग्रामीण अल्प रोजगार (ब) चक्रीय बेरोजगारी (स) संरचनात्मक बेरोजगारी (द) इनमें से सभी
28. भूमि का वह डूबा भाग क्या कहलाता है, जो महाद्वीप से जुड़ा होता है और 600 फीट से अधिक गहरा नहीं होता है ?
(अ) महाद्वीपीय मग्न तट (ब) महाद्वीपीय मग्न ढाल (स) महाद्वीपीय द्वीप (द) मूंगा द्वीप
29. सबसे अधिक नितल पहाडिय़ां किस महासागर में है?
(अ) प्रशांत महासागर (ब) अटलांटिक महासागर (स) हिंद महासागर (द) आर्कटिक महासागर

सही जवाब-1.(अ)अमेरिका, 2.(स)35 साल, 3.(अ)दाउद गिलानी, 4.(ब)माइकोलॉजी, 5.(स)विविधपोषी, 6.(स)एजोला, 7.(अ) साइकस, 8.(द)टिन तथा सीसे का मिश्र धातु, 9.(ब)अभिक्रिया के वेग को बढ़ाते हैं, 10.(अ)दाब, 11.(अ)पृथ्वी द्वारा उपग्रह पर लगने वाले गुरुत्वाकर्षण से, 12.(ब)गीली मिट्टी, 13.(स)काला, 14.(द) जैव प्रौद्योगिकी के प्रयोग से, 15.(ब)आंध्र प्रदेश, 16.(द) चिनाब, 17.(द) उत्तरप्रदेश, 18.(स)झारखंड, 19.(अ)झारखंड, 20.(अ)घट जाती है, 21.(स) कृषि लागत एवं मूल्य आयोग, 22.(अ) प्रथम, 23.(अ) 22 प्रतिशत, 24.(अ) समन्वय एवं पर्यवेक्षण, 25.(अ)राजनीतिक चेतना का विकास, 26.(स)एनएसएसओ, 27.(द) इनमें से सभी, 28.(अ) महाद्वीपीय मग्न तट, 29.(अ) प्रशांत महासागर।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news