सामान्य ज्ञान

बीटल
11-Feb-2021 1:21 PM
बीटल

बीटल दुनिया की एक प्रमुख कार निर्माता कंपनी है। साल था 1937 और फोक्सवागन ने बनाया बीटल का प्रोटोटाइप  केफर।  कहते हैं कि इसकी डिजाइनिंग में पोर्शे के संस्थापक फर्डीनांड पोर्शे ने भी अहम भूमिका निभाई। लक्ष्य था, हर किसी को कार मिले।  2003 तक इसका उत्पादन हुआ और कंपनी ने दो करोड़ से ज्यादा बीटल कारें बेचीं। 
40 के दशक की  पीपुल्स कार कहलाने वाली खूबसूरत बीटल का रंग भले ही बदला हो पर रुप जस का तस है। जर्मनी की अग्रणी कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने बीटल के नए मॉडल को कुछ बदलावों के साथ पेश किया है।  इसके आकार और फीचर्स में इजाफा किया गया है। लेकिन इसमें कई चीजें पुराने मॉडल की भांति ही रखे गए हैं। इसकी बीटल बग पर आधारित इसकी ओरिजनल डिजाइन क्लासिक जैसी दिखाई देती है। नई बीटल के डेशबोर्ड पर आकर्षक बदलाव किए गए हैं।  इसमें पहले से अधिक स्पेस दी गई है।  
 

पटना  

पटना बहुत प्राचीन शहर है। इतिहास की दृष्टि से इसकी स्थापना मगध के राजा अजातशत्रु ने 490 ईसा पूर्व की थी। अजातशत्रु राजगृह से अपनी राजधानी ऐसी जगह ले जाना चाहते थे जहां से वैशाली के लिच्छवियों से मुक़ाबला करना आसान हो।
कहते हैं गौतम बुद्ध यहां आए, यहां गुप्त साम्राज्य की राजधानी रही, शेरशाह सूरी ने इसे अपना गढ़ बनाया। दो शताब्दी से अधिक के इतिहास में पटना के कई नाम रखे गए- जैसे पाटलीग्राम, पाटलिपुत्र, कुसुमपुर, पुष्पपुर और अज़ीमाबाद। अज़ीमाबाद नाम 1704 में औरंगज़ेब के पोते अज़ीमुश्शाह ने रखा था। उन्होंने कई मोहल्ले बनाए जैसे मुग़लपुर, शाहगंज और दीवान। 1811 में अज़ीमाबाद में एक पूर्वी दरवाज़ा और एक पश्चिमी दरवाज़ा बनाया गया लेकिन 1857 में उन्हें गिरा दिया गया जिससे शहर का विस्तार किया जा सके।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news