सामान्य ज्ञान

तिततियों के पंख रंगीन कैसे होते हैं?
12-Feb-2021 12:54 PM
तिततियों के पंख रंगीन कैसे होते हैं?

तितलियों के रंग-बिरंगे पंख हर किसी को लुभाते हैं। कीट वर्ग में तितलियोंं के ही सबसे खूबसूरत पंख हुआ करते हैं।  जब हम इन पंखों को पकड़ते हैं, तो हमारे हाथों में रंगीन पाउडर सा लग जाता है। यह पाउडर ही तितलियों के पंखों का ऊपरी सुरक्षात्मक आवरण होता है। दरअसल तितली के पंख बड़ी महीन झिल्ली से बने होते हैं।  इनमें बारीक नसों का जाल सा होता है।  
ये महीन झिल्ली हजारों  नन्ही-नन्ही पपडिय़ों से भरी होती हैं।  हर पपड़ी एक कोशिका का विस्तार है। जब हम तितली के पंखों को छूते हैं, तो जो पाउडर सा पदार्थ उंगलियों में लग जाता है, वह दरअसल पपडिय़ां ही हैं।  ये पपडिय़ां पंखों की सुरक्षा करने के साथ ही , उन्हें रंग-बिरंगा रूप भी प्रदान करती हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news