सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 12 फरवरी
12-Feb-2021 12:59 PM
 हर दिन हॉट सीट 12 फरवरी

1. रक्त और लोहे की नीति, निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

(अ) नेपोलियन (ब) हिटलर (स) बिस्मार्क (द) गैरीबाल्डी
2. निम्न में से किसकी तुलना मैकियावली के प्रिंस से की जा सकती है?
(अ) वात्सायन का कामसूत्र (ब) कौटिल्य का अर्थशास्त्र (स) कालिदास का मालविकाग्निमत्रम् (द) तिरुवल्लुवर का तिरुक्कुल 
3. फरवरी 2014 में उत्तर प्रदेश की पूर्व राष्ट्रीय वालीबॉल और फुटबॉल खिलाड़ी अरुणिमा सिन्हा को कौन से पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? 
(अ) अमेजिंग इंडियन अवार्ड (ब) पद्मभूषण (स) खेल रत्न (द) भारत रत्न 
4. फरवरी 2014 को अंतर्राष्ट्रीय वैश्विक संरक्षण संगठन (22द्घ) का नए महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) मार्को लाम्बेरटिनी (ब) जेम्स पी लीपे (स) जेम्स मार्को (द) इनमें से कोई नहीं
5. भारत का पहला और पूर्ण निर्मल राज्य कौन-सा है?
(अ) मेघालय (ब) हिमाचल प्रदेश (स)सिक्किम (द) त्रिपुरा
6. उच्चतम न्यायालय का प्रारंभिक क्षेत्राधिकार क्या है?
(अ) भारत सरकार और एक या अधिक राज्यों के बीच (ब) दो या अधिक राज्यों के बीच (स) एक ओर भारत सरकार और किसी राज्य या राज्यों और दूसरी ओर एक या अधिक अन्य राज्यों के बीच (द) उपरोक्त सभी में
7. उच्चतम न्यायालय में निम्र में से किसकी  नियुक्ति का प्रावधान है?
(अ) कार्यकारी मुख्य न्यायमूर्ति (ब) तदर्थ न्यायाधीश (स) सेवानिवृत्ति न्यायाधीश (द) उपरोक्त सभी
8. सर्वोच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश को पदच्युत करने में सबसे प्रमुख भूमिका?
(अ) संसद की रहती है (ब) प्रधानमंत्री की रहती है (स) राष्अ्रपति की रहती है (द) मंत्रिमंडल की रहती है
9. न्यायाधीशों के चयन का श्रेष्ठï तरीका क्या है?
(अ) कार्यपालिका द्वारा नियुक्ति (ब) जनता द्वारा नियुक्ति (स) विधायिका द्वारा निर्वाचन (द) वकील संघों द्वारा निर्वाचन
10. राज्य में मनी बिल प्रस्तुत किया जा सकता है?
(अ) दोनों में से किसी भी सदन में (ब) दोनों सदनों में परस्पर एक साथ (स) केवल विधानसभा में (द) केवल उच्च सदन में
11. राज्य की कार्यपालिका शक्ति निम्नलिखित में से किसमें निहित होती है?
(अ) मुख्यमंत्री में (ब) मंत्रिपरिषद में (स) राज्यपाल में (द) राष्ट्रपति में 
12. निम्नलिखित में से किस एक स्थान पर सिलचर और पोरबंदर को जोडऩे वाला पूर्व-पश्चिम मार्ग तथा श्रीनगर और कन्याकुमारी को जोडऩे वाला उत्तर-दक्षिण मार्ग एक दूसरे को काटते हैं?
(अ) झांसी (ब) आगरा (स) जबलपुर (द) नागपुर
13. निम्नलिखित में से कोन सा एक कीटवाहित रोग नहीं है?
(अ) बेरी-बेरी (ब) काला आजार (स) मलेरिया (द) प्लेग
14. भारत के सांसदों के वेतन और भत्ते आदि का निर्धारण निम्न के द्वारा किया जाता है?
(अ) राष्टï्रपति (ब) प्रधानमंत्री (स) संसदीय कार्य मंत्रालय (द) संसद
15. भारत में विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे बड़ा हिस्सा किसका है?
(अ) निर्यात से प्राप्ति की बचतें (ब) अनिवासी भारतीयों की जमा  (स) अंतरराष्टï्रीय मुद्राकोष व विश्व बैंक द्वारा दिया गया अनुदान (द) स्टॉक बाजार में पोर्टफोलियो निवेश 
16. स्थानीय स्व-शासन का पिता किस वायसराय को कहा जाता है?
(अ) कैनिंग (ब) रिपन (स) लिटन (द) कर्जन
17. मॉण्टेग्यू-चैम्सफोर्ड अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया?
(अ) 1892  में (ब) 1909 में (स) 1919 में (द) 1935 में
18. साम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व प्रणाली किस अधिनियम के द्वारा लागू की गई ?
(अ) 1892 (ब) 1909 (स) 1919 (द)1935 
19. बाइस दिसंबर को सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात किस स्थान पर होती है?
(अ) मेलबोर्न (ब) मैड्रिड (स) मॉस्को (द) दिल्ली
20. पृथ्वी का धु्रवीय व्यास विषुवत व्यास की तुलना में कितना छोटा है?
(अ) लगभग 65 किमी (ब) लगभग 80 किमी (स) लगभग 105 किमी (द) लगभग 42 किमी 
21. अम्ल वर्षा किस कारण से होती है?
(अ) बादल के जल और सल्फर डाईआक्साइड प्रदूषक के बीच प्रतिक्रिया के कारण (ब) वर्षा जल और कार्बन डाइ आक्साइड प्रदूषक के बीच प्रतिक्रिया के कारण (स) अम्ल वाष्प जो बादलों तक पहुंच कर ठंडी होने के कारण (द) बिजली चमकने और बादल फटने के दौरान जल वाष्प और विद्युत आवेश की प्रतिक्रिया के कारण
22. गैस ट्र्बाइन की हालत में गैसीय ईधन खपत की गारंटी निम्न में से किस आधार पर होती है?
(अ) उच्च ताप मूल्यांकन (ब) निम्न ताप मूल्यांकन (स) कुल कैलोरी मूल्यांकन (द)मध्य ताप मूल्यांकन
23. निम्नलिखित में से कौन सी घटना महाराष्टï्र में घटी?
(अ) भील विद्रोह (ब) कोल विद्रोह (स) रम्पा विद्रोह (द) संथाल विद्रोह
24. 1814 से 1817 काल में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र के तालुकेदारों ने ब्रिटिश शासन के विरूद्घ विद्रोह किया?
(अ) अलीगढ़ (ब) अवध (स) बीरभूम (द) मालवा
25. परमहंस मंडली निम्नलिखित में से कहां तक एक सुधारवादी संगठन था?
(अ) महाराष्टï्र (ब) उत्तरप्रदेश (स) पंजाब (द) बंगाल
26. विश्व का सर्वाधिक प्राचीन खेल निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ)हॉकी (ब) क्रिकेट (स)टेनिस  (द) पोलो

सही जवाब- 1.(स) बिस्मार्क, 2.कौटिल्य का अर्थशास्त्र, 3.(अ)अमेजिंग इंडियन अवार्ड, 4.(अ) मार्को लाम्बेरटिनी, 5.(स) सिक्किम, 6.(द) उपरोक्त सभी में, 7.(द) उपरोक्त सभी, 8.(अ) संसद की रहती है, 9.(अ) कार्यपालिका द्वारा नियुक्ति, 10.(स) केवल विधानसभा में, 11.(स) राज्यपाल में, 12.(अ) झांसी, 13.(अ) बेरी-बेरी, 14.(द) संसद, 15.(अ)निर्यात से प्राप्ति की बचतें, 16.(ब) रिपन, 17.(स) 1919 में, 18.(ब) 1909, 19.(अ) मेलबोर्न, 20.(द) लगभग 42 किमी, 21.(अ) बादल के जल और सल्फर डाईआक्साइड प्रदूषक के बीच प्रतिक्रिया के कारण, 22.(स) कुल कैलोरी मूल्यांकन, 23.(अ) भील विद्रोह, 24.(अ) अलीगढ़, 25.(अ) महाराष्टï्र, 26.(द) पोलो।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news