सामान्य ज्ञान

नेटो
13-Feb-2021 12:43 PM
नेटो

नेटो का पूरा रूप है नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑरगेनाइज़ेशन। इस अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की स्थापना 1949 में सामूहिक सुरक्षा के लिए की गई थी। सत्रह मार्च 1948 को ब्रिटेन, बेल्जियम, नैदरलैंड्स, लक्ज़मबर्ग और फ्रांस ने सैन्य गठबंधन की ब्रसेल्स संधि पर हस्ताक्षर किए, लेकिन सोवियत संघ की सैन्य शक्ति का मुक़ाबला करने के लिए इसमें अमरीका को भी शामिल करना ज़रूरी था।
बातचीत शुरु हुई और 4 अप्रैल 1949 को अमरीका के अलावा कनाडा, पुर्तगाल, इटली, नौर्वे, डैनमार्क और आइसलैंड भी इसमें शामिल हो गए। इस संधि के अधीन किसी सदस्य देश या देशों पर किया गया हमला सब पर किए गए हमले के रूप में देखा जाएगा और अगर ऐसा होता है तो सब मदद करेंगे।
 

लिच्छवि
लिच्छवि , भारत के वर्तमान बिहार राज्य में गंगा नदी के उत्तरी किनारे पर बसा एक जनसमुदाय (छठी से पांचवीं शताब्दी ई.पू.),  जिसकी राजधानी वैशाली थी।
लिच्छवियों को उनकी गण संघ प्रणाली के लिए जाना जाता है, जो क्षत्रिय जाति के अग्रणी परिवारों के प्रमुखों की महासभा थी.। किसी समय में वे का$फी महत्त्वपूर्ण  थे और अन्य जनजातीय समूहों के साथ अभिसंधि (तथाकथित वृज्जियान या वज्जियान महासंघ) करके मगध साम्राज्य की उदीयमान शक्ति के प्रतिद्वंद्वी बन गए। चौथी शताब्दी तक उत्तरी भारत और नेपाल में लिच्छवि प्रभावशाली रहे। नेपाल में लिच्छवि वंश की स्मृति में तिथि- प्रणाली लागू की गई है, जिसे लिच्छवि संवत कहते हैं। यह 110 ई. में प्रारंभ हुआ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news