सामान्य ज्ञान

राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन
11-Mar-2021 12:29 PM
राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन

 

हमारी सांस्कृतिक विरासत में सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं पांडुलिपियां। इनके संरक्षण के उद्देश्य से ही सांस्कृतिक मंत्रालय ने 2 फरवरी, 2003 में राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन (National Mission for Manuscripts) का शुभारंभ किया। यह मिशन च वर्ष की महत्वाकांक्षी योजना है और इसके अंतर्गत सिर्फ पुस्तक सूचियों को खोजकर भारत की पांडुलिपियों का संरक्षण ही नहीं किया जाता बल्कि शैक्षिक उद्देश्यों के लिए उन तक आसानी से पहुंच उपलब्ध कराने, जागरूकता बढ़ाने और बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाता है।

पांडुलिपियों के लिए राष्ट्रीय अभियान भारत के विशाल पांडुलिपि धन का पता लगाने और उसको संरक्षित रखने के लिए लागू की गई है। उपयोगकर्ता पांडुलिपियों, उसके इतिहास, संगठनात्मक संरचना, उद्देश्यों, भागीदारों के राष्ट्रीय मिशन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भारतीय पांडुलिपियों, पांडुलिपियों के प्रलेखन, पांडुलिपि के अध्ययन, संरक्षण, डिजिटलीकरण, संगोष्ठियों, प्रदर्शनियों, स्कूल कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की गई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news