सामान्य ज्ञान

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में महिलाएं
11-Mar-2021 12:30 PM
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में महिलाएं

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में महिला सशक्तीकरण की पहल करते हुए सरकार ने सैन्य दल में युवा महिला अधिकारियों की भर्ती करने का फैसला किया है। सरकार ने तय किया है कि भारत-चीन सीमा से सटे नाथुला दर्रा जैसे चयनित स्थानों पर ही उन्हें तैनाती दी जाएगी।
आईटीबीपी 1962 में अपनी स्थापना के बाद से चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा की 3,488 किलोमीटर के इलाके की सुरक्षा का कार्य कर रही है। हिमालय पर्वत श्रृंखला से सटे बर्फीले और दुर्गम सीमांत पर काम के कठिन प्रकृति को देखते हुए इसमें महिला अधिकारियों को कभी शामिल नहीं किया गया था। 
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस  बल अरुणाचल प्रदेश से लेकर लद्दाख के दीपू तक, तथा काराकोरम से लेकर भारत-चीन सीमा के पास तक कुल 3 हजार 488 किमी की सीमा पर तैनात है। भारत-चीन की सीमा पर यह बल 9 हजार  से 18 हजार 500  की ऊंचाई पर काम करते हुए पश्चिमी, मध्य तथा पूर्वी सीमा पोस्ट की देखभाल करता है।
आईटीबीपी मुख्य रूप से प्रशिक्षित पर्वतारोहियों तथा स्कीयर अधिकारियों लबरेज है। हिमालय क्षेत्र में आने वाली किसी भी प्राकृतिक आपदा का सबसे पहले सामना करने वाले इस बल ने कई राहत तथा बचाव कार्यों को अंजाम दिया है। आईटीबीपी कार्मिकों के लिए भी कई कल्याण योजनाएं अमल में हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news