सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 11 मार्च
11-Mar-2021 12:35 PM
हर दिन हॉट सीट 11 मार्च

1. निम्नलिखित में से कौन भारत में व्यापारिक बैंकों की देनदारियों में से महत्वपूर्ण अंश है?
(अ) मांग जमाएं (ब) सावधि जमाएं (स) अंतरबैंकिंग देनदारियां (द) अन्य उधार ली गई राशियां
2. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना में सबसे अधिक राशि किस क्षेत्र के लिए प्रदान की गई है?
(अ) ऊर्जा क्षेत्र के लिए (ब) भौतिक अधोसंरचना के लिए (स) कृषि एवं सिंचाई के लिए (द) शिक्षा के लिए
3. निम्न रंगों के बीच आंख की सुग्राहकता सबसे अधिक होती है?
(अ) लाल एवं हरा (ब) नारंगी एवं पीला (स) हरा एवं नीला (द) पीला एवं हरा
4. त्रिविमीय चित्र लेने के लिए निम्नलिखित में से किसका प्रयोग करते हैं?
(अ) फोटोग्राफी (ब) होलोग्राफी (स) रेडियाग्राफी (द) इनमें से कोई नहीं
5. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के संबंध में निम्र में कौन सी बात सही है? 
(अ) यह समावेशी समावृष्टिï प्रोत्साहन योजना है (ब) इसके अंतर्गत प्रत्येक ग्रामीण परिवार के हर एक वयस्क को एक वर्ष में 100 दिन रोजगार की गारंटी दी गई है (स) ग्रामीण परिवारों की जीविकोपार्जन की सुरक्षा में वृद्घि का आश्वासन दिया गया है (द) मजदूरी रोजगार गारंटी दी गई है?
6. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना में सबसे अधिक किस क्षेत्र में रोजगार के अवसर में वृद्घि की आशा की गई है?
(अ) कृषि में (ब) निर्माण कार्यों में (स) विनिर्माण में (द) परिवहन एवं संचार में
7. पाइरोमीटर किसके मापन में प्रयोग किया जाता है?
(अ) वायुमंडलीय दाब के (ब) आद्र्रता के (स) उच्च ताप के (द) घनत्व के
8. किसी तारे के रंग से पता चलता है, उसके-
(अ) भार का (ब) आकार का (स) ताप का (द) दूरी का
9. भारत में मुद्रास्फीति मापने का सबसे लोकप्रिय माप क्या है?
(अ) कीमतों में सामान्य वृद्घि (ब) थोक मूल्य सूचकांक (स) उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (द) औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
10. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना के दिशा-निर्देश पत्र का प्रकरण रहा है?
(अ) अभिसूचक नियोजन (ब) सामाजिक न्याय के साथ संवृद्घि (स) तीव्र तथा समावेशी विकास की ओर (द) खुशहाली के लिए नियोजन
11. निम्नलिखित में से कौन सा एक भारतीय रिजर्व बैंक का कार्य नहीं है?
(अ) साख नियंत्रण (ब) अनुसूचित वाणिज्य बैंकों की शिखर संस्था के रूप में (स) मौद्रिक नीति का निर्माण (द) साख सृजन
12. सेनवैट का संबंध निम्र में से किससे है?
(अ) सीमा शुल्क से (ब) मूल्य वर्धित कर से (स) केंद्रीय उत्पादन शुल्क से (द) केंद्रीय बिक्री कर से
13. जंग लगने से लोहे के भार में क्या फर्क पड़ता है?
(अ) बढ़ता है (ब) घटता है (स) वही रहता है (द) अनिश्चित
14. भूमि विकास बैंक निम्र में से किस बैंक का हिस्सा है?
(अ) व्यापारिक बैंकों का भाग है (ब) आईडीबीआई का (स) एफसीआई का (द) सहकारी साख संरचना का
15. पर्यावरणीय निश्चयवाद विचारधारा का जन्म कहां हुआ था?
(अ) जर्मनी (ब) भारत (स) इंग्लैंड (द) फ्रांस
16. सम्भववाद की विचारधारा का जनक कौन था?
(अ) डेविस (ब) चिशोल्म (स) विडाल डी ला ब्लाश (द) अरस्तू
17. निम्नांकित में से कौन सा द्वितीय उपभोक्ता है?
(अ) बकरी (ब) सिंह (शेर) (स) रेंडीयर (द) इनमें से कोई नहीं
18. भारत का दक्षिणी अंतिम बिंदु कौन सा है?
(अ) कन्याकुमारी (ब) गोवा (स) इंदिरा प्वाइंट (द) रामेश्वरम्
19. आर्थिक दृष्टिï से सर्वाधिक महत्वपूर्ण चट्टानें हैं?
(अ) धारवाड़ (ब) गोंडवाना (स) विंध्यन (द) कडप्पा
20. सिंधु नदी तथा सतलज नदी के बीच हिमालय का भाग क्या कहलाता है?
(अ) असम हिमालय (ब) पंजाब हिमालय (स) नेपाल हिमालय (द) कुमायूं हिमालय
21. नदी के किनारे के साथ-साथ नवीन कांप द्वारा निर्मित बाढ़ का मैदान क्या कहलाता है?
(अ) भाबर (ब) खादर (स) तराई (द) बांगर
22. एक दिवसीय अंतरराष्टï्रीय मैचों में 17 हजार रन बनाने वाला पहला क्रिकेट खिलाड़ी निम्नलिखित में से कौन बना?
(अ) राहुल द्रविड़ (ब) स्टीफन फ्लेमिंग (स) रिकी पॉन्टिंग (द) सचिन तेंदुलकर
23. निम्नलिखित में से किस कार्यक्रम के लिए उपलब्ध कराई गई निधि का उचित प्रयोग सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार ने बैंकों द्वारा कोर बैंकिंग सिस्टम का प्रयोग करने का निर्णय किया है?
(अ) साक्षरता मिशन (ब) प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना (स) राष्टï्रीय स्वास्थ्य मिशन (द) ये सभी
24. मिस अर्थ 2009 खिताब किसे दिया गया है?
(अ) एलेजेंड्रा पेड्रजस (ब) सांड्रा सेफर्ट (स) जेसिका बार्बोजा (द) लारिसा रामोस
25. निम्नलिखित में से किस राज्य ने हाल में अपने विशेष आर्थिक क्षेत्रों के पब्लिक ऑडिट करने के लिए पहली बार खुली लोक अदालत जन सुनवाई आयोजित की?
(अ) गुजरात (ब) तमिलनाडु (स) महाराष्टï्र (द) केरल 
26. निम्नलिखित में से कौन पेट्रोपादप है?
(अ) जेट्रोफा (ब) डिठौरी (स) आक (द) ये सभी
27. भारत में एम3 के अंतर्गत शामिल होता है?
(अ) बैंकों के पास सावधि जमा (ब) बैंकों के पास मांग जमा (स) जनता के पास कागजी मुद्रा (द) उपर्युक्त सभी
28. भारत में गरीबी को परिभाषित किया गया है?
(अ) लोगों के जीवन स्तर से (ब) परिवार की आय से (स) कैलोरी प्राप्ति से (द) परिवार में सदस्यों की संख्या से 

सही जवाब-1.(द) अन्य उधार ली गई राशियां, 2.(अ) ऊर्जा क्षेत्र के लिए, 3.(द) पीला एवं हरा, 4.(ब) होलोग्राफी, 5.(ब) इसके अंतर्गत प्रत्येक ग्रामीण परिवार के हर एक वयस्क को एक वर्ष में 100 दिन रोजगार की गारंटी दी गई है , 6.(स) विनिर्माण में, 7.(स) उच्च ताप के, 8.(स) ताप का, 9.(ब) थोक मूल्य सूचकांक, 10.(स) तीव्र तथा समावेशी विकास की ओर, 11.(द) साख सृजन, 12.(ब) मूल्य वर्धित कर से, 13.(अ) बढ़ता है, 14.(द) सहकारी साख संरचना का, 15.(अ) जर्मनी, 16.(स) विडाल डी ला ब्लाश, 17.(द) इनमें से कोई नहीं, 18.(स) इंदिरा प्वाइंट, 19.(अ) धारवाड़, 20.(ब) पंजाब हिमालय, 21.(ब) खादर, 22.(स) रिकी पॉन्टिंग, 23.(अ) साक्षरता मिशन, 24.(द) लारिसा रामोस, 25.(स) महाराष्टï्र, 26.(अ) जेट्रोफा, 27.(द) उपर्युक्त सभी, 28.(स) कैलोरी प्राप्ति से। 
 

 

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news