सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 12 मार्च
12-Mar-2021 12:40 PM
हर दिन हॉट सीट 12 मार्च

1. छठा दिशासूचक उपग्रह, जिसका हाल में प्रक्षेपण किया गया?
(अ)आईआरएनएसएस-1सी (ब)आईआरएनएसएस-1 ई (स) आईआरएनएसएस-1एफ (द)आईआरएनएसएस-1जी
2. केंद्र सरकार ने प्रदूषण क्षमता के आधार पर उद्योगों को कितने रंग की योजना में फिर से वगीकृत किया है?
(अ)पांच (ब)चार (स)तीन (द) दो
3. सरकार ने शिकारी पक्षियों के संरक्षण संबंधी सहमति ज्ञापन पर 7 मार्च, 2016 को हस्ताक्षर किए, यह हस्ताक्षर कहां किए गए?
(अ)आबूधाबी (ब)सिडनी (स)नई दिल्ली (द) बर्लिन
4. निम्नलिखित रोगों में से किस एक के सिवाए अन्य सभी के लिए टीकाकरण उपलब्ध है?
(अ)पीत ज्वर (ब) आंत्रज्वर (टायफाइड) (स) मलेरिया (द) यकृतशोध बी
5. पादपों में निम्नलिखित में से कौन सा एक ऊतक मृत होता है?
(अ)पैरेनकाइमा (ब) कॉलेनकाइमा (स)दृढ़ोतक (स्क्लेनकाइमा) (द)पोषवाह (फ्लोएम)
6. भारत में किसकी स्वीकृति के बिना कोई भी सरकारी खर्चा नहीं किया जा सकता?
(अ) संसद (ब) उच्चतम न्यायालय (स) राष्ट्रपति (द) प्रधानमंत्री
7. बजट पहले किसके द्वारा पारित किया जाता है?
(अ) लोकसभा (ब)राज्य सभा (स) लोकसभा और राज्यसभा में संयुक्त रूप से (द) राष्ट्रपति द्वारा
8. निम्नलिखित में से कौन सदस्य न होते हुए भी संसद के किसी भी सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले सकता है, मत देने के अधिकार के बिना?
(अ) भारत के मुख्य न्यायमूर्ति (ब) भारत का राष्ट्रपति (स) नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (द) महान्यायवादी
9. प्राकृतिक अवस्था में समझौते के बाद कौटिल्य ने जिस राजा को माना है, उसका क्या नाम है?
(अ) शांतनु (ब) मनु (स) हरिश्चंद्र (द) इनमें कोई नहीं 
10. प्लेटो के लिखे ग्रंथों में राजनीतिक दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण किसे माना जाता है?
(अ) लॉज (ब) रिपब्लिक (स)स्टेटमैन (द) पोलिटिक्स 
11. मैक्यावली का जन्म इटली के किस नगर में हुआ था?
(अ) मिलान (ब)नेपल्स (स) वेनिस (द) फ्लोरेंस
12. प्रवाल जीवों को विकास के लिए तापमान की आवश्यकता क्यों होती है?
(अ) 10 अंश सेंटीग्रेट (ब) 20 अंश सेंटीग्रेट  (स) 25 अंश सेंटीग्रेट (द) 35 अंश सेंटीग्रेट 
13. राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव किसप्रकार होता है?
(अ) लोकसभा चुनाव द्वारा (ब) राज्यसभा चुनाव द्वारा (स) विधानसभा सदस्यों द्वारा (द) उक्त किसी भी प्रक्रिया द्वारा
14. जॉब लोडिंग का अर्थ क्या होता है?
(अ) कर्मचारी के कार्य को एक से दूसरे कार्य में परिवर्तित कर देना (ब) उत्तरादायित्व क्षेत्र व चुनौती में विचार करके वृद्घि करना (स) कार्य को और अधिक रुचिकर बनाना (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं 
15. सरदार पटेल ने सूरत गुजरात में निम्नलिखित में से किस आंदोलन का नेतृत्व किया था?
(अ) दांडी मार्च (ब) स्वदेशी आंदोलन (स) बारदोली आंदोलन (द) इनमें से कोई नहीं
16. मौलाना अबुल कलाम आजाद की आत्मकथा का नाम निम्नलिखित में से क्या है?
(अ) द स्कोर ऑफ माई लाइफ (ब) ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए नन (स) इंडिया विंस फ्रीडम (द) इनमें से कोई नहीं
17. गेहूं की फसल में गेहूं का मामा खरपतवार के नियंत्रण हेतु प्रभावकारी रसायन के रूप में किसका इस्तेमाल किया जाता है?
(अ) आइसोप्रोट्यूरॉन, केवल (ब) सल्फाससल्फ्यूरॉन, केवल (स) आइसोप्रोट्यूरॉन एवं सल्फासल्फ्यूरॉन दोनों (द) 2, 4डी
18. संविधान के संरक्षक के रूप में सर्वोच्च न्यायालय का अधिकार विश्व के किस संविधान से लिया गया है?
(अ) स्विट्जरलैण्ड (ब)कनाडा (स)अमरीका (द) इंग्लैंड की संवैधानिक परंपरा से 
19. सूर्य और पृथ्वी के मध्य न्यूनतम दूरी होती है?
(अ) 22 दिसंबर को (ब) 21 जून को (स) 22 सितंबर को (द) 3 जनवरी को
20. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा का निर्धारण निम्नलिखित में से किस वर्ष किया गया?
(अ) 1662 ई. (ब) 1745 ई. (स) 1884 ई. (द) 1947 ई.
21. हिमालय पर्वत निम्नलिखित में से किसके अंतर्गत आता है
(अ) ब्लॉक पर्वत (ब) नवीन वलित पर्वत (स) अवशिष्ट पर्वत (द) ज्वालामुखी पर्वत
22. निम्नलिखित में से कौन एक पर्वतपदीय पठार है?
(अ) तिब्बत का पठार (ब) पेटागोनिया का पठार (स) ब्राजील का पठार (द) बोलीविया का पठार
23. निम्न में से कौन सी नदी भूमध्य रेखा को दो बार काटती है?
(अ) नील नदी (ब) कांगो नदी (स) अमेजन नदी (द) नाइजर नदी
24. पानी के समानांतर पर्वत श्रृंखलाओं के डूबने से जो समुद्र तट बनता है, उसे क्या कहते हैं?
(अ)डॉल्मेशियन (ब)फियोर्ड तट (स)रिया (द)अध:कर्तित तट
25. निम्नलिखित में से किस देश में राष्टï्र की लगभग आधी भूमि पर खेती होती है?
(अ) चीन (ब) भारत (स) जापान (द) अमेरिका
26. निम्नलिखित में से कौन सा एक मुक्तजीवी जीवाणु है, जो मृदा में नाइट्रोजन यौगिकीकरण में सहायक होता है?
(अ) ऐजोटोबैक्टर (ब) एनाबेान (स) ऐजोला (द) नोस्टॉक
27. भुवनेश्वर (ओडि़शा ) के वेताल मंदिर में तांत्रिक क्रियाएं हमेशा होती रहती हैं।   8वीं सदी में बने इस मंदिर में किस देवी की मूर्ति स्थापित की गई है जिसे देवी काली का ही स्वरूप माना जाता है? 
(अ) चामुण्डा (ब) दुर्गा (स) सती (द) कात्यायिनी

सही जवाब- 1.(स) आईआरएनएसएस-1एफ, 2.(ब) चार, 3.(अ) आबूधाबी, 4.(स) मलेरिया, 5.(स)दृढ़ोतक (स्क्लेनकाइमा), 6.(अ) संसद, 7.(अ) लोकसभा, 8.(द) महान्यायवादी, 9.(ब) मनु, 10.(ब) रिपब्लिक, 11.(द) फ्लोरेंस, 12.(ब) 20 अंश सेंटीग्रेट, 13.(स) विधानसभा सदस्यों द्वारा, 14.(ब) उत्तरादायित्व क्षेत्र व चुनौती में विचार करके वृद्घि करना, 15.(स)बारदोली आंदोलन, 16.(स) इंडिया विंस फ्रीडम, 17.(स) आइसोप्रोट्यूरॉन एवं सल्फासल्फ्यूरॉन दोनों, 18.(स) अमरीका, 19.(द) 3 जनवरी को, 20.(स) 1884 ई., 21.(ब) नवीन वलित पर्वत, 22.(ब) पेटागोनिया का पठार, 23.(ब) कांगो नदी, 24.(अ)डॉल्मेशियन, 25.(ब) भारत, 26.(अ) ऐजोटोबैक्टर, 27. (अ) चामुण्डा ।
                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                          

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news