सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 13 मार्च
13-Mar-2021 12:37 PM
हर दिन हॉट सीट 13 मार्च

1. विश्व में सबसे ज्यादा अनार किस देश में पैदा होता है?
(अ) अमेरिका (ब) जापान (स) अफगानिस्तान (द)भारत
2. भारतीय महिला बैंक के बारे में कौन-सा कथन सही है?
(अ) इसमें सिर्फ महिला ग्राहक होगी (ब) विश्व में पहली बार भारत में ऐसा बैंक खुला है (स)इसमें सिर्फ महिला ग्राहक होगी एवं विश्व में पहली बार भारत में ऐसा बैंक खुला है (द)इनमें से कोई नहीं
3. 23 जनवरी, 2014 को हाकी इंडिया लीग द्वारा जारी किए गए नए शुंभकर को क्या नाम दिया है?
(अ) कोरम (ब) शौर्य (स) धु्रव (द) गौरव
4. 11 जनवरी, 2014 को दिवंगत होने वाले एरियल शेरेन किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री थे?
(अ) मिस्र (ब) कनाडा (स) जर्मनी (द) इजराइल
5. महासागर में डूबी हुई वस्तुओं की स्थिति जानने के लिए निम्नलिखित में से किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है?
(अ) ऑडियोमीटर (ब) गल्वेनोमीटर (स) सेक्सटैन्ट (द) सोनार
6. स्वदेशी आंदोलन शुरू किया गया था?
(अ) बंगाल विभाजन के विरोध के रूप में (ब) भारतीय माल के उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए (स) जालियांवाला बाग में भारतीयों की हत्या के विरोध में (द) भारत में एक उत्तरदायी सरकार बना सकने में ब्रिटिश सरकार की असफलता के कारण 
7. दामोदर नदी कहां  निकलती है?
(अ) तिब्बत से (ब) छोटा नागपुर पठार से (स) नैनीताल के पास से (द) सोमेश्वर पहाड़ी से
8. यद्यपि भारत का केवल दक्षिणी भाग उष्ण कटिबंध में स्थित है, तथापि संपूर्ण भारत की जलवायु उष्ण कटिबंधीय है, इसका कारण है?
(अ) भारत मानसून के प्रभाव के अंतर्गत आता है (ब) भारत के उत्तर भाग की स्थिति महाद्वीपीय है (स) देश के मध्य भाग से कर्क रेखा गुजरती है (द) ऊंची हिमालय पर्वत श्रेणियां उत्तरी ठंडी हवाओं से इसकी रक्षा करती हैं 
9. निम्नलिखित में से कौन सा दर्रा सिक्किम राज्य में स्थित है?
(अ) माना दर्रा एवं नीति दर्रा (ब) नाथूला एवं जैलेप्ला दर्रा (स) शिपकी ला एवं यांग्याप दर्रा (द) बुर्जिल एवं जोजिला दर्रा
10. जम्मू-कश्मीर में होने वाली शीतकालीन वर्षा का कारण कौन सा है?
(अ) लौटता मानसून (ब) पश्चिमी विक्षोभ (स) स्थानीय पवन (द) शीतकालीन 
11. संघ का यह कत्र्तव्य होगा कि वह बाह्य आक्रमण और आंतरिक अशांति से प्रत्येक राज्य की सुरक्षा करे और प्रत्येक राज्य की सरकार का इस संविधान के उपबंधों के अनुसार चलाया जाना सुनिश्चित करें। ऐसा संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है?
(अ)355 (ब) 365 (स) 345 (द) 335 
12. गोवा, दमन और दीव का उपनिवेशीकरण मूलत: किया गया था?
(अ) डच द्वारा (ब) अंग्रेजों द्वारा (स) फ्रांसीसियों द्वारा (द) पुर्तगालियों द्वारा
13. भारत तक समुद्री मार्ग की खोज की गई थी?
(अ) डचों द्वारा (ब) अंग्रेजों द्वारा (स) पुर्तगालियों द्वारा (द) फ्रांसीसियों द्वारा
14. एशिया की पहली भूमिगत जल विद्युत परियोजना भारत के निम्नलिखित राज्यों में किसमें स्थित है?
(अ) जम्मू और कश्मीर (ब) हिमाचल प्रदेश (स) अरुणाचल प्रदेश (द) उत्तर प्रदेश
15. भारत में विद्युत आपूर्ति सबसे पहले कहां शुरू हुई?
(अ) कोलकाता (ब) दार्जिलिंग (स) मुंबई (द) चेन्नई
16. ओबरा शहर प्रसिद्ध है?
(अ) तेलशोधक कारखाने के लिए (ब) थर्मल पावर प्लांट के लिए (स) स्टील उद्योग के लिए (द) एल्युमीनियम प्लांट के लिए
17. विजयनगर के किस शासक को आंध्र पितामह भी कहा जाता है?
(अ) देवराय प्रथम (ब) देवराय द्वितीय (स) कृष्णदेव राय (द) इनमें से कोई नहीं
18. विजयनगर के किस शासक ने विवाह कर जैसे अलोकप्रिय करों को समाप्त किया?
(अ) देवराय प्रथम (ब) देवराय द्वितीय (स) कृष्णदेव राय (द) सदाशिव राय
19. राष्ट्रपति को किन सजाओं को क्षमा करने का अधिकार है?
(अ)आजीवन कैद (ब) मृत्यु दंड (स) आजीवन कैद और मृत्युदंड (द) किसी भी सजाओं को
20. केंद्रीय मंत्रिमंडल में कौन से मंत्री द्वितीय श्रेणी के होते हैं?
(अ)केंद्रीय मंत्री(ब)राज्यमंत्री (स)उपमंत्री (द)इनमें से कोई नहीं
21. भारत और चीन की सीमा रेखा कहलाती है?
(अ) मैकमोहन रेखा (ब) डूरण्ड रेखा (स) लाल रेखा (द) रेडक्लिफ रेखा
22. भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा का निर्धारण किसने किया?
(अ) लॉर्ड माउंटबेटन (ब) सर कौरिल रेडक्लिफ (स) सर स्टेफोर्ड रेडक्लिफ (द) लॉरिस
23. भारत की सबसे लंबी नदी, कौन सी है जिसका उद्गम तथा मुहाना दोनों भारतीय क्षेत्र में स्थित है?
(अ) गंगा (ब) गोदावरी (स) ब्रह्मपुत्र (द) नर्मदा
24. कावेरी नदी किस स्थान में जाकर गिरती है?
(अ) बंगाल की खाड़ी में (ब) अरब सागर में (स) पाक जलडमरूमध्य में (द) खंभात की खाड़ी में
25. सिगरेट के धुएं का मुख्य प्रदूषक निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) कार्बन मोनो ऑक्साइड और डाइआक्सिन (ब) कार्बन मोनोऑक्साइड और निकोटीन (स) कार्बन मोनोऑक्साइड और बेंजीन (द) डाइऑक्सिन और बेंजीन
26. द्रव सोना के नाम से जाना जाता है?
(अ) पेट्रोलियम (ब) प्लेटिनम (स) एक्वारेजिया (द) पायरीन

सही जवाब- 1.(द)भारत, 2.(द) इनमें से कोई नहीं, 3.(द) गौरव, 4.(द)इजराइल, 5.(द)सोनार,  6.(अ) बंगाल विभाजन के विरोध के रूप में, 7.(ब) छोटा नागपुर पठार से, 8.(द) ऊंची हिमालय पर्वत श्रेणियां उत्तरी ठंडी हवाओं से इसकी रक्षा करती हैं, 9.(ब) नाथूला एवं जैलेप्ला दर्रा, 10.(ब) पश्चिमी विक्षोभ, 11.(अ)355, 12.(द) पुर्तगालियों द्वारा, 13.(स) पुर्तगालियों द्वारा, 14.(अ) जम्मू और कश्मीर, 15.(ब) दार्जिलिंग, 16.(अ) तेलशोधक कारखाने के लिए, 17.(स) कृष्णदेव राय, 18.(स) कृष्णदेव राय, 19.(स) आजीवन कैद और मृत्युदंड, 20.(ब)राज्य मंत्री, 21.(अ) मैकमोहन रेखा, 22.(ब) सर कौरिल रेडक्लिफ, 23.(ब) गोदावरी, 24.(अ) बंगाल की खाड़ी में, 25.(स) कार्बन मोनोऑक्साइड और बेंजीन, 26.(अ) पेट्रोलियम।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news