सामान्य ज्ञान

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
16-Mar-2021 11:38 AM
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डिफेंस रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट ऑर्गैनाइज़ेशन) भारत की रक्षा से जुड़े अनुसंधान कार्यों के लिये देश की अग्रणी संस्था है। यह संगठन भारतीय रक्षा मंत्रालय की एक आनुषांगिक ईकाई के रूप में काम करता है। इस संस्थान की स्थापना 1958 में भारतीय थल सेना एवं रक्षा विज्ञान संस्थान के तकनीकी विभाग के रूप में की गयी थी। 
वर्तमान में संस्थान की अपनी इक्यावन प्रयोगशालाएं हैं जो इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा उपकरण इत्यादि के क्षेत्र में अनुसंधान में रत हैं। 5 हजार से अधिक वैज्ञानिक और पच्चीस हजार से भी अधिक तकनीकी कर्मचारी इस संस्था के संसाधन हैं। यहां राडार, प्रक्षेपास्त्र इत्यादि से संबंधित कई बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं।

मध्यप्रदेश में कितने उम्मीदवार हैं?
16वीं लोकसभा चुनाव के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 29 संसदीय चुनाव क्षेत्रों में तीन दिन यानी 10 अप्रैल, 17 और 24 अप्रैल 2014 को वोट डाले जाएंगे। 
चुनाव के लिए 51 हजार 547 मतदान केन्द्र के स्थानों पर 53 हजार 947 मतदान केन्द्रों में मतदान कराया जाएगा। 4 जनवरी 2014 की तिथि को राज्य के कुल मतदाता 4 करोड़ 66 लाख 10 हजार 97 हैं जिनमें से 32.59 प्रतिशत 18 से 29 आयु वर्ग के जबकि 47.32 प्रतिशत महिलाएं हैं। राज्य में सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में कोई भी उम्मीदवार 70 लाख रूपये तक चुनाव पर खर्च कर सकता है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news