सामान्य ज्ञान

डम्पा टाइगर रिजर्व
17-Mar-2021 2:03 PM
डम्पा टाइगर रिजर्व

डम्पा टाइगर रिजर्व मिज़ोरम राज्य की राजधानी आईजोल के पास स्थित यहां का सबसे बड़ा वन्य जीव अभयारण्य है जिसे 1985 में अधिसूचित किया गया और 1944 में इसे टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।
डम्पा टाइगर रिजर्व बंगलादेश से लगभग सटी हुई अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एजवाल से 127 किमी की दूरी पर मिज़ोरम के दक्षिणी भाग में है। इस टाइगर रिजर्व लगभग 550 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है। इसमें उष्णकटिबंधीय वन पेड़ पौधों और वनस्पति भरपूर मात्रा में पाई जाती है।
डम्पा टाइगर रिजर्व में  रिसस बंदर, लीफ मंकी, पिगटेलमेकाक, स्टम्प तेलमेकाक, बाघ, चीते, भारतीय हाथी, गौर, सीरो, बार्किंग बीयर, जंगली सुअर, साही, स्लॉथ बीयर, हिमालय का काला भालू, ग्रेट इंडियन हॉर्न बिल, मालपार पाइड हॉर्नबिल, पीकॉक फीसेंट, लालजंगली फाउल, एमरेल्ड डव, हिल माइना, पाइथन, किंग कोबरा, मॉनिटर लिजार्ड और पहाड़ी कछुआ आदि मिलते हैं। 

फल किस भाषा का शब्द है?
फल एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है- भारतीय दर्शन में किसी विशेष कार्य (कर्म) का परिणाम। भारतीय दार्शनिकों में लगभग सार्वभौमिक रूप से यह दृढ़ विश्वास है कि यह जीवन और कुछ नहीं, बल्कि जीवनों की एक श्रृंखला में से एक जीवन है तथा सामाजिक वर्ग और व्यक्तिगत चरित्र पूर्व जन्म के कर्मों का परिणाम है। 
फल तथा कर्म, दोनों के महत्व को दर्शाता है। मनुष्य के पूर्व कर्मों की नैतिक ऊर्जा संरक्षित रहती है तथा स्वत: ही भविष्य के किसी जीवन की परिस्थितियों के रूप में फलीभूत होती है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news