सामान्य ज्ञान

मूंगा रेशम
17-Mar-2021 2:04 PM
मूंगा रेशम

मूंगा रेशम, रेशम की एक किस्म का नाम है। पूरी दुनिया में मूंगा रेशम उत्पादन में भारत का एकाधिकार है। भारत में असम मूंगा उत्पादन के लिए विख्यात है।  यह असम की सांस्कृतिक पहचान भी है। मूंगा रेशम के कृमि के खाद्य वृक्ष सोम तथा सोलू है जो मुख्यत: असम में पाए जाते हैं।
मूगा रेशम अर्ध घरेलूकृत मल्टीवोल्टिन रेशम के कीड़े एंथ्रिया असमेन्सिस से प्राप्त एक स्वर्णिक पीले रंग का रेशम है। ये रेशम के कीड़े सोम तथा सोलू पौधों के सुगंधित पत्तों पर पोषण करते हैं। मंूगा रेशम असम का गौरव है तथा राज्य की परम्परा तथा संस्कृति का एक अखंड भाग है। 
अकेले असम में ही नहीं, बल्कि मणिपुर में भी रेशमी वस्त्रों की बुनाई वहां की घरेलु परम्परा और प्रथा में शामिल रही है। यह कृषि क्षेत्र में एकमात्र नकदी फसल है जो 30 दिनों के भीतर प्रतिफल प्रदान करता है। रेशम उत्पादन महत्वपूर्ण आर्थिक क्रियाकलाप के रूप में उभरा है। यह देश के अनेकानेक भागों में लोकप्रिय होता जा रहा है क्योंकि इसकी परिपक्वन अवधि छोटी होती है।  

भारत में यूनेस्को
यूनेस्को अथवा संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन; सामान्यत: साझे मूल्यों के आधार पर सभ्यताओं, संस्कृतियों तथा जनमानस के साथ विचार-विमर्श करने हेतु कार्य करता है। 
नई दिल्ली स्थित यूनेस्को का कार्यालय, जो एशिया में संगठन का पहला विकेन्द्रीकृत कार्यालय है, की स्थापना वर्ष 1948 में की गई थी। प्रारंभ से ही यह संगठन, दक्षिण तथा केन्द्रीय एशियाई ग्यारह देशों अर्थात अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, इरान, मालदीव, मंगोलिया, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान तथा श्रीलंका में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों के लिए काम करता है।  
 संगठन के नई दिल्ली स्थित कार्यालय को अब बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल तथा श्रीलंका नामक दक्षिण एशिया के छह देशों के लिए प्रबंध करने हेतु अधिदेशित किया गया है। बांग्लादेश तथा नेपाल में यूनेस्को के कार्यक्रमों को ढाका तथा काठमाण्डु (गो टू होमपेज) स्थित यूनेस्को के कार्यालयों के परामर्श से कार्यान्वित किया जाता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news