सामान्य ज्ञान

सब्जी उत्पादन में दुनिया में भारत का स्थान
17-Mar-2021 2:12 PM
सब्जी उत्पादन में दुनिया में भारत का स्थान

भारत का सब्जी उत्पादन चीन के बाद दूसरा स्थान है और फूलगोभी, के उत्पादन में पहला स्थान है। वहीं प्याज उत्पादन में दूसरा और बंदगोभी में तीसरा स्थान है।

भारत ने फूलों के उत्पादन में भी उल्लेखनीय विकास किया है। इसके अतिरिक्त यह मसालों का सबसे बड़ा उपभोक्ता, उत्पादक और निर्यातक है। भारत में व्यापक किस्म के मसाले पाए जाते हैं जैसे काली मिर्च, इलायची (छोटी और बड़ी), अदरक, लहसुन और बहुत किस्म की पेड़ और बीज मसाले। देश में लगभग सभी राज्य एक या अधिक मसाले उगाते हैं। मुख्य मसाला उत्पादक राज्य हैं-आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा और मध्यप्रदेश। पूर्वोत्तर क्षेत्र और अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह के पास भी संभावित मसाला उत्पादन क्षेत्र हैं विशेषतया जैविक रूप से।

इसके अतिरिक्त नारियल सदाबहार फसल है। देश में लगभग 10 मिलियन लोग इसके उत्पादन, प्रसंस्करण और संबंधित क्रियाकलापों पर निर्भर रहते हैं। यह मुख्यत: देश के तटीय राज्यों तथा पूर्वोत्तर क्षेत्रों के 1.84 मिलियन हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में उगाया जाता है। इसका उत्पादन 8.67 मिलियन टन है। भारत नारियल उत्पादन में विश्व का अग्रणी देश है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news