सामान्य ज्ञान

ओ. हेनरी
18-Mar-2021 12:19 PM
ओ. हेनरी

ओ. हेनरी या विलियम सिडनी पोर्टर  (11 सितंबर, 1862-5 जून, 1910) प्रसिद्ध अमेरिकन लेखक थे। पिछले वर्षों में वह अपना बीच का नाम सिडनी ही लिखा करते थे।
विलियम पोर्टर, जब जेल में थे, तभी उनके मन में गरीबों के प्रति दया भाव उत्पन्न हुआ और यहीं से उनकी कई श्रेष्ठ कहानियों का जन्म हुआ। जेल के सिपाहियों के ओरन हेनरी नामक कप्तान ने ही उनके उपनाम को खोज निकाला गया है। पोर्टर ने सोचा कि हस्ताक्षर करने के लिए ओ. हेनरी ही काफ़ी है। उन्होंने जब लिखना शुरू किया तो सम्पादकों से अपना नाम गुप्त रखने की भी प्रार्थना की।
उन्होंने आशावादी, एकांकी सामान्य व्यक्तियों को अपनी कहानियों का पात्र बनाना शुरू किया। ओ. हेनरी की कला, उनकी दूसरी किताब द फ़ोर मिलियन में निखर उठी, जिससे उन्हेें काफ़ी लोकप्रियता भी मिली। प्रथम बार प्रकाशित होने के चालीस वर्ष बाद, उनकी उपहार नामक कहानी पर फिल्म बनी।  ओ. हेनरी की कहानियां उनके जीवनकाल में अत्यन्न प्रसिद्ध रहीं ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news