सामान्य ज्ञान

टोगो
27-Apr-2021 2:17 PM
टोगो

टोगो पश्चिमी अफ्रीका में स्थित एक देश है। टोगो की राजधानी लोम है। टोगो की आबादी लगभग 67लाख है। टोगो एक उष्णकटिबंधीय उप सहारा देश है। यह कृषि पर अत्यधिक निर्भर करता है। टोगो की आधिकारिक भाषा फ्रेंच है। 
27 अप्रैल सन 1960 ईसवी को टोगो देश स्वतंत्र हुआ। सबसे पहले इस देश पर पुर्तगाल का साम्राज्य स्थापित हुआ। यह देश चूंकि समुद्र तट पर स्थित है इस लिए व्यापार के लिए उपयुक्त स्थान है योरोपीय इस देश में दासों का क्रय विक्रय करते थे इसी लिए इसे दासों का तट भी कहा जाता था। 1858 ईसवी में जर्मनी ने इस देश पर अधिकार किया और सन 1914 में प्रथम विश्व युद्ध के आरंभ में फ्ऱांस और ब्रिटेन ने मिल कर टोगो पर अधिकार करके इसे आपस में बांट लिया। 1960 ईसवी में फ्रांस के अधिकार वाला टोगो देश का भाग स्वतंत्र हो गया ओलम्पियो इस देश के राष्ट्रपति में किंतु कुछ समय बाद जनरल अयाडमा ने एक विद्रोह किया और सत्ता अपने हाथ में ले ली। टोगो का क्षेत्रफल 56 हजर वर्ग किलोमीटर है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news