सामान्य ज्ञान

अखरोट में कितने पोषक तत्व हैं?
27-Apr-2021 2:18 PM
अखरोट में कितने पोषक तत्व हैं?

अखरोट (के वृक्ष) का वानस्पतिक नाम जग्लान्स निग्रा  है। आधे मु_ी अखरोट में 392 कैलोरीज़ होती हैं, 9 ग्राम प्रोटीन होता है, 39 ग्राम वसा होती है और 8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। इसमें विटामिन ई, और बी6, कैल्शियम और मिनेरल भी पर्याप्त मात्रा में होते है।
अखरोट प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। बहुत से शोधों से ऐसा पता चला है कि अखरोट से एल्ज़ाइमर बीमारी का खतरा कम होता है। अखरोट को दिमाग के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन ई अधिक मात्रा में होती है।  अखरोट में फाइबर, विटामिन बी, मैग्निशयम और एण्टी आक्सिडेंट्स अधिक मात्रा में होते हैं और यह बालों और त्वचा को स्वस्थ रखता है।  दांतों के लिए अखरोट के स्वास्थ्य गुणों के कारण डेंटिस्ट भी इसके सेवन की सलाह देते हैं।
अखरोट में ओमेगा3 फैटी एसिड होता है औ यह अस्थकमा, रयूमेटायड अर्थराइटिस, त्वचा की समस्याओं, एक्ज़ीमा और सोरियासिस जैसी बीमारियों से सुरक्षा करता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news