सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 27 अप्रैल
27-Apr-2021 2:21 PM
हर दिन हॉट सीट  27  अप्रैल

1. मानव शरीर में हृदय का कार्य क्या है?
(अ) पम्पिंग स्टेशन की तरह (ब) शरीर को ऊर्जा देना (स) तापक्रम बढ़ाना (द) इनमें से कोई नहीं
2. हीमोग्लोबिन में होता है?
(अ) तांबा (ब) लोहा (स) मैंगनीज (द) जस्ता
3. शरीर में हीमोग्लोबिन का कार्य है?
(अ) ऑक्सीजन का परिवहन (ब) जीवाणुओं का नाश (स) रक्ताल्पता का निवारण (द) लौह का उपयोजन
4. भारत में तेलशोधक कारखाने बहुदा वृहद बंदरगाहों के समीप संस्थापित हैं, क्योंकि?
(अ) तेल क्षेत्र अधिकार तट के समीप स्थित है (ब) आयातित कच्चे माल पर निर्भरता है (स) शोधित उत्पाद बाजार में सरलता से जुड़े हैं (द) तकनीकी क्षमता सुलभ है
5. मध्यप्रदेश में नेपानगर किसके लिए प्रसिद्ध है?
(अ) वस्त्र उद्योग (ब) अखबारी कागज (स) हौजरी (द) वनस्पति तेल
6. भारत की अधिकांश कागज मिलें पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित होने का उपर्युक्त कारण क्या है?
(अ) कच्चे माल की पर्याप्त मात्रा में प्राप्ति (ब) कोलकाता की विशाल जनसंख्या द्वारा देश के सबसे बड़े कागज बाजार की उपलब्धता (स) रानीगंज एवं झरिया से शक्ति के साधन के रूप में कोयले की प्राप्ति (द) उपर्युक्त में से सभी
7. भारत में उर्वरक उद्योग प्रारंभ निम्न में से किस स्थान पर स्थापित किए गए सुपर फॉस्फेट कारखाने से माना जाता है?
(अ) रानीपेट (ब) बेलेगुला (स) रामागुण्डम (द) पानीपत 
8. भारत में विदेशी मुद्रा संव्यवहार मुख्यत: निम्नलिखित में से किस अधिनियम से शासित होते हैं?
(अ)स्श्र्वं (ब)रूक्रञ्जक्क्र (स)क्कह्रञ्ज्र (द) स्नश्वरू्र       
9. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत के राष्टï्रपति का पदभार निम्नलिखित में से किस वर्ष संभाला था?
(अ)  1999 (ब)2000 (स)2001 (द) 2002 
10. मोहनजोदड़ो की सर्वाधिक चौड़ी सडक़ जिसे राजपथ कहा जाता था, की चौड़ाई क्या थी?
(अ) 20 मीटर (ब) 15 मीटर (स) 10 मीटर (द) 8 मीटर
11. संयुक्त राष्टï्र महासभा द्वारा हर साल किस महीने के पहले सोमवार को विश्व पर्यावास दिवस मनाया जाता है?                                                                                                                
(अ) जनवरी  (ब) फरवरी (स) अक्टूबर (द) नवंबर
12. आवासीय और शहरी विकास निगम  लिमिटेड (हुडको) ने कब काम करना शुरु किया ?
(अ) वर्ष 1970 (ब) वर्ष 1971 (स)वर्ष 1972(द) वर्ष 1973
13. शुद्ध विदेशी मुद्रा उपार्जन में सर्वाधिक योगदान किस उद्योग का है?
(अ) कपड़ा उद्योग (ब) हस्तशिल्प उद्योग (स) आभूषण उद्योग (द) विनिर्माण उद्योग
14. भारत का प्राचीनतम विशाल उद्योग है?
(अ) सूती वस्त्र उद्योग (ब) लौह इस्पात उद्योग (स) जूट उद्योग (द) कागज उद्योग
15. देश में चीनी मिलों की सर्वाधिक संख्या निम्नलिखित में से किस राज्य में है?
(अ) उत्तरप्रदेश (ब) महाराष्ट्र (स) तमिलनाडु (द) राजस्थान
16. मुहम्मद गोरी ने 1175 में भारत का पहला आक्रमण किस राज्य के खिलाफ किया?
(अ) मुल्तान (ब) पंजाब (स) गुजरात (द) इनमें से कोई नहीं
17. 1191 में मुहम्मद गोरी एवं पृथ्वीराज चौहान के मध्य हुए तराइन के प्रथम युद्ध का परिणाम किसके पक्ष में रहा?
(अ) मुहम्मद गोरी (ब) पृथ्वीराज चौहान (स) जयचंद (द) इनमें से कोई नहीं
18. पृथ्वीराज और मुहम्मद गोरी के बीच तराइन का युद्ध कब हुआ?
(अ) 1190 ई. में (ब) 1191 ई. में (स) 1192 ई. में (द) 1193 ई. में
19. मुहम्मद गोरी के उस गुलाम का क्या नाम था, जिसने 1206 ई. में स्वयं को भारत का सुल्तान घोषित किया और गुलाम वंश की स्थापना की?
(अ) बलबल (ब) रजिया (स) इल्तुतमिश (द) कुतुबुद्दीन ऐबक
20. दिल्ली सल्तनत की स्थापना कब हुई?
(अ) 1194 ई. (ब) 1206 ई. (स) 1208 ई. (द) 1210 ई.
21. पूर्व वैदिक काल में वर्ण व्यवस्था का मुख्य आधार क्या था?
(अ) वंशानुगत (ब) आर्थिक (स) व्यवसाय (द) सामाजिक रीति रिवाज
22. पूर्व वैदिक काल में शिक्षा के अंतर्गत सर्वोच्च महत्व किसे दिया जाता था?
(अ) वैदिक मंत्रों को (ब) गणित को (स) राजनीति को (द) धर्म और सदाचार को
23. निम्नलिखित में से किस निकाय की अध्यक्षता गैर सदस्य करता है?
(अ) लोकसभा (ब) राज्यसभा (स) विधानसभा (द) विधान परिषद
24. राज्यसभा के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना कौन जारी करता है?
(अ) निर्वाचन आयोग (ब) राज्यसभा का सभापति (स) राष्ट्रपति (द) प्रधानमंत्री 
25. नई राष्ट्रीय कृषि नीति-2000 का वर्णन किस रूप में किया गया है?
(अ) सुनहरी क्रांति (ब) इंद्रधनुषी क्रांति (स) खाद्यान्न श्रृखंला क्रांति (द) रजत क्रांति
26. न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारक है?
(अ) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (ब) राज्य सरकार (स) कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (द) इनमें से कोई नहीं
27. विश्व में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में भारत का स्थान है?
(अ) प्रथम (ब) द्वितीय (स) तृतीय (द) चतुर्थ 
28. वे स्वर्गीय संगीतकार कौन हैं, जिनकी बनाई धुनों को यश राज चोपड़ा ने अपनी फिल्म वीरजारा में किया था?
(अ) नौशाद (ब) रोशन (स)  मदन मोहन (द) गुलाम हैदर

सही जवाब- 1.(अ) पम्पिंग स्टेशन की तरह, 2.(ब) लोहा, 3.(अ) ऑक्सीजन का परिवहन, 4.(ब) आयातित कच्चे माल पर निर्भरता है, 5.(ब) अखबारी कागज, 6.(द) उपर्युक्त में से सभी, 7.(अ) रानीपेट, 8.(द) स्नश्वरू्र, 9.(द) 2002, 10.(स) 10 मीटर, 11. (स) अक्टूबर, 12.(अ)वर्ष 1970, 13.(अ) कपड़ा उद्योग, 14.(अ) सूती वस्त्र उद्योग, 15.(ब) महाराष्ट्र, 16.(अ) मुल्तान, 17.(ब) पृथ्वीराज चौहान, 18.(स) 1192 ई. में, 19.(द) कुतुबुद्दीन ऐबक, 20.(ब) 1206 ई., 21.(स) व्यवसाय, 22.(अ) वैदिक मंत्रों को, 23.(ब) राज्यसभा, 24.(अ) निर्वाचन आयोग, 25.(ब) इंद्रधनुषी क्रांति, 26.(स) कृषि लागत एवं मूल्य आयोग, 27.(अ) प्रथम, 28. (स)  मदन मोहन ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news