धमतरी

जिपं सदस्य सस्ती लोकप्रियता हासिल करने सिहावा विधायक पर झूठा आरोप लगा रहे-कांग्रेस
15-Nov-2021 5:02 PM
जिपं सदस्य सस्ती लोकप्रियता हासिल करने सिहावा विधायक पर झूठा आरोप लगा रहे-कांग्रेस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 15 नवंबर।
सोशल मीडिया (फेसबुक) में सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी धु्रव के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य खूबलाल धु्रव की कथित टिप्पणी को लेकर सिहावा विधानसभा के कांग्रेसियों में रोष व्याप्त है।

सिहावा विधानसभा के चारों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाशनाथ प्रजापति बेलरगांव, भूषण साहू नगरी, डीहू राम साहू मगरलोड, अखिलेश दुबे कुकरेल ने प्रेस को जारी संयुक्त विज्ञप्ति में कहा कि जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए सोशल मीडिया में सिहावा विधानसभा क्षेत्र (56) के लोकप्रिय विधायक डॉ.लक्ष्मी धु्रव के खिलाफ वीडियो जारी कर उनके ऊपर झूठा आरोप लगा रहे हैं, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि जिला पंचायत सदस्य खूबलाल धु्रव भाजपा समर्थित है कि इससे यह प्रतीत होता है कि भाजपा उनके बयान से सहमत है।
भाजपा के पास जनहित के मामले में बोलने और आंदोलन के लिए कुछ बचा नहीं है। इसलिए भाजपा के नेता धर्म से धर्म को लड़ाने के लिए गंदे खेल खेलकर राजनीति कर रहे हैं।

 कांग्रेसियों ने आगे कहा कि धर्मांतरण बीजेपी शासन  कार्यकाल से चली आ रही है। तब कहां गए थे बीजेपी कार्यकर्ता। किसी भी आदिवासी भाई या अन्य समाज के भाई के द्वारा कांग्रेेेेस के कार्यकाल में क्षेत्र के किसी भी थाने में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन व धर्म के नाम से प्रताडि़त करने की शिकायत की गई है, तो इसकी जानकारी उपलब्ध कराएं जिला पंचायत सदस्य जो उन्होंने विधायक के ऊपर आरोप लगाया है। सरासर झूठा आरोप है। क्षेत्र के विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव ने अभी तक किसी भी धर्म व समुदाय की पैरवी नहीं की है। वे क्षेत्र के सभी नागरिकों को सामान रूप से देखती है एवं विधायक का निवास का दरवाजा क्षेत्र जनता के लिए 24 घंटा खुला रहता है जहां पर लोग आकर अपनी समस्याएं को विधायक के समक्ष रख सकते हैं।

कांग्रेस नेताओं ने जिला पंचायत सदस्य द्वारा पादरी को खाना खिलाने वाली बात पर कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के द्वारा किसी भी व्यक्ति विशेष को खाना खिलाना या किसी भी धर्म की प्रचार करने, प्रलोभन देना इस प्रकार की बात करना एक जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता है।

विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। आदिवासी भाइयों एवं बहनों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।  वे हर रोज अपने क्षेत्र का दौरा कर अपने लोगों के बीच रहकर लोगों से मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रही है। वहीं भाजपा शासनकाल से कहीं ज्यादा क्षेत्र में विकास कांग्रेस की सरकार कर रही है।

प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों एवं आदिवासियों सहित सभी वर्गो के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम हो रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने अंत में कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता राजनीतिक रूप से छत्तीसगढ़ में बेरोजगार हो गए हैं। इस वजह से उनके कार्यकर्ता धर्म को मुद्दा बनाकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, जो की सरासर झूठा बयानबाजी हैै।

प्रदेश सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार के धर्म परिवर्तन के लिए किसी भी व्यक्ति विशेष व संस्था को प्रोत्साहन छत्तीसगढ़ में नहीं किया जा रहा है।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का ध्येय के साथ आगे बढ़ते हुए नित नए आयाम स्थापित कर रही हैं, जो किसी से छिपा नहीं है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news