धमतरी

फरसिया में युवा कांग्रेस का जनसम्पर्क
20-Apr-2024 2:36 PM
फरसिया में युवा कांग्रेस का जनसम्पर्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 20 अप्रैल। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांकेर लोकसभा प्रभारी सत्यब्राता दास के उपस्थित एवं जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र सोनवानी एवं विधानसभा अध्यक्ष सोनू चव्हान के नेतृत्व में नगरी एवं ग्राम फरसिया में  युवा कांग्रेस ने धुँआधार जनसम्पर्क किया गया।

कांग्रेस के पाँच गांरटी गिनाते हुए मतदाताओं को कांग्रेस का गांरटी पत्र वितरित किया गया। युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी बीरेश ठाकुर  को जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहें।

जनसम्पर्क कार्यक्रम में मुख्यरूप से कांकेर लोकसभा प्रभारी सत्यब्रात दास, प्रदेश सचिव उदित साहू,जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, जिला महासचिव कुलेश्वर देवांगन,जिला प्रवक्ता तारिक रजा कादरी, सिहावा विधानसभा अध्यक्ष सोनू चौहान, तोमेस साहू,जिला पंचायत सभापति मीना बंजारे, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुंजाम, दीपक बिसेन,महिला कांग्रेस अध्यक्ष खम्मन साहू, सोनू भरतलहरे चौहान तेजेंद्र भट्ट ,अभिषेक बंजारे, रिंकु चिन्डा, मुकेश लहरे, आदित्य ठाकुर ,रतेश्वर नेताम ,गीतेश साव, अंकुश देवांगन राकेश नेताम, अहमद रजा आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news