धमतरी

आपदा प्रबंधन कोष में सहयोग करने वाले सदस्यों का सम्मान
22-Dec-2021 5:11 PM
आपदा प्रबंधन कोष में सहयोग करने वाले सदस्यों का सम्मान

झेरिया यादव समाज प्रदेश कार्यसमिति बैठक

कुरुद, 22 दिसंबर। छत्तीसगढ़ यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यसमिति बैठक हुई, जिसमें जिला ब्लॉक तहसील महानगर नगर इकाई के पदाधिकारी शामिल थे।

प्रधान कार्यालय रायपुरा महादेव घाट रायपुर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की  बैठक में आगामी समय में होने वाले प्रदेश, जिला, ब्लॉक, तहसील महानगर नगर इकाइयों में होने वाले चुनाव एवं आम सभा के संबंध में विचार विमर्श किया गया। साथ ही  झेरिया यादव समाज प्रदेश स्तरीय आपदा प्रबंधन कोष का निर्माण किया गया है। कोष में सहयोग करने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया।

बैठक में भगत सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष,केशव यादव प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक एवं युवा प्रकोष्ठ, रमेश  यादव,जिला अध्यक्ष, जानसिंग यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कुरूद, राही नारायण यादव पार्षद, धनेश्वरी पुष्कर यादव जनपद सदस्य, रमेश यादव, अनूप यादव, संतोष यादव, बंशीलाल, भगवती यादव, मनोज यादव, प्रमोद, गजाधर, डिलेंद्र , लोमश, ओंकार, रूखमणि यादव शामिल हुए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news