धमतरी

फरसियां के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण
10-Jan-2022 5:29 PM
फरसियां के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 10 जनवरी।
राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह ने फरसियां के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से भेंटकर समस्याएं सुनी।

श्रीमती शाह ने वहां के रेजा हमालों से भी मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं दूरसंचार निगम के सदस्य राजेंद्र गोलछा,भारतीय जनता पार्टी नगरी मंडल के प्रभारी रवि शंकर दुबे,भारतीय जनता पार्टी नगरी मंडल के पूर्व कोषाध्यक्ष शिवदयाल साहू,भारतीय जनता पार्टी के फरसियां के कार्यकर्ता रूद्र कुमार सिन्हा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news