धमतरी

सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व में हाथी दल, आसपास के गांवों को किया सतर्क
12-May-2022 1:25 PM
सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व में हाथी दल, आसपास के गांवों को किया सतर्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 12 मई।
सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व में 52 हाथी दल लगभग 4 महीने से विचरण कर रहे हंै। हथिनी चंदा के साथ दल में शामिल हाथी आज सुबह 8 बजे लोकेशन उत्तर सिंगपुर में है। वन विभाग ने आसपास के गांव को लोगों को अलर्ट किया है। लगातार अफसर-कर्मचारी हाथियों की निगरानी कर रहे हंै।

सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व में सिकासेर दल में शामिल 30 हाथी लगभग 4 महीने से विचरण कर रहे हंै। सिकासेर दल में शामिल हाथियों ने बुधवार देर-शाम को नाले का पानी पिया। पास में बहीगांव सीएफ कैंप भी है। यह सभी हाथी कक्ष क्रमांक 309 में है। बीती रात मरियामारी में 15 एकड़ मक्के की फसल को रौंदी। इस दल में 5 से 8 शावक भी शामिल हैं, इन्हें नदी, नाला सहित जहां भी भरा पानी मिलता है, अठखेलियां करने लग जाते हैं। वन विभाग ने बरोली, कट्टीगांव, सिंघनपुर, मरियामारी सहित आसपास के 10 गांवों को सतर्क किया है।

हथिनी चंदा के साथ दल में शामिल 22 हाथी मगरलोड ब्लॉक में विचरण कर रहा है। आज सुबह 8 बजे लोकेशन उत्तर सिंगपुर में है। वन विभाग ने गिरोलाडीही, सराईरुख, खड़मा, मूलगांव, मड़वापथरा सहित आसपास के गांव को लोगों को अलर्ट किया है। लगातार अफसर, कर्मचारी हाथियों की निगरानी कर रहे हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news