धमतरी

निगम के नए आयुक्त होंगे विनय, मनीष भेजे गए रायगढ़
24-May-2022 3:13 PM
निगम के नए आयुक्त होंगे विनय, मनीष भेजे गए रायगढ़

धमतरी,  24 मई।  नगर निगम के अब नए कमिश्नर विनय कुमार पोयाम होंगे। वे दुर्ग से आएंगे। राज्य शासन ने कमिश्नर मनीष मिश्रा का तबादला रायगढ़ कर दिया है। सोमवार को देर शाम को राज्य शासन ने वरिष्ठ अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी कर दी। इसमें धमतरी नगर निगम के नए कमिश्नर के रूप में दुर्ग के संयुक्त कलेक्टर विनय कुमार पोयाम की नियुक्ति की गई है। वह वर्ष-2015 के बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी है। कमिश्नर मनीष मिश्रा को रायगढ़ का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है। जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दुलीचंद बंजारे का तबादला सुकमा कर दिया गया है। श्री बंजारे यहां कुरूद में एसडीएम के रूप में पदस्थ थे। पिछले कुछ दिनों से नगर निगम में विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के बीच पटरी नहीं बैठ रही थी। मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत भी हुई थी, जिसके बाद से यहां अटकलें शुरू हो गई थी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news