धमतरी

10 साल में 3649 सडक़ दुर्घटना, 3390 घायल, 1441 मौतें
24-Jun-2022 5:48 PM
10 साल में 3649 सडक़ दुर्घटना, 3390 घायल, 1441 मौतें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 धमतरी, 24 जून।
जिले में करीब 9 लाख की आबादी है। औसतन करीब 6 लाख से अधिक लोगों के पास टू-व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनें हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर धमतरी जिले में लगातार कड़ी कार्रवाई हो रही है। हर महीने 10-15 लाइसेंस निरस्त किया जा रहा हैं। छह सालों में अब तक 810 वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। इस बीच करीब 45 किमी का हाईवे सडक़ हादसे के लिए संवेदनशील है। 

पुलिस विभाग के आंकड़े के मुताबिक पिछले 10 सालों में जिले में 3649 से अधिक सडक़ दुर्घटनाएं हुई, जिसमें 3390 लोग घायल हुए हैं। औसतन करीब 1441 लोग मौत हो गई।

एसपी का यह प्रयास
जिन स्थानों पर दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं, वहां का मौका मुआयना कर दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाना। सडक़ हादसे रोकने के लिए प्रभारी कार्रवाई करना। जैसे सडक़ पर ब्रेकर, स्टॉपर, गड्ढों को भरना। जिला स्तरीय रोड सेफ्टी सेल के साथ मिलकर थाना स्तर सेल के सदस्य सामूहिक रूप से विश्लेषण।

इन वजहों से ज्यादा हुए हादसे
अर्जुनी मोड़ के पास, आमदी में 2 जगह पर, पठार के पास, मौरी कला के आगे, बनरौद के आगे, मंदिर के पास, नगरी रोड में, धनोरा घाटी, केरेगांव थाना के पहले।

सडक़ में यहां पर है अंधा मोड़
तेज गति से वाहन चलाना, अमानक स्पीड ब्रेकर, सिग्नल ब्रेक करना, नशे में वाहन चलाना, हेलमेट नहीं पहनना, सीट बेल्ट नहीं बांधना, एयर बैग नहीं खुलना।

6 साल में 810 लाइसेंस निरस्त
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक बीते 6 साल में ऐसे 810 वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त हुआ है। इसमें धमतरी के साथ ही अन्य जिलों के लाइसेंस धारक भी है। जनवरी और फरवरी महीने में 24 लाइसेंस और निरस्त किए गए। मार्च-अप्रैल और मई महीने में भी कुछ प्रकरण बनाकर परिवहन अधिकारी को भेजे है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news