धमतरी

राष्ट्रध्वज अपमान- कांग्रेसियों ने भाजपा का पुतला फूंका
08-Aug-2022 2:49 PM
राष्ट्रध्वज अपमान- कांग्रेसियों ने भाजपा का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 8 अगस्त।
भाजपाईयों पर बार-बार तिरंगा झंडा का अपमान करने का आरोप लगा कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए बीच बाजार भाजपा का पुतला फूंक दिया।
रविवार शाम पुराना बाजार कुरुद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान हुए तिरंगे के अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने बताया कि घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के बहाने भारतीय जनता पार्टी हमारे राष्ट्र ध्वज का अपमान कर रही है। जरूरी नही की तिरंगा घर-घर फहराने से ही राष्ट्रप्रेम नजर आए सच्चे दिल से भी देशभक्ति की जा सकती है ।

ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि विधायक की मौजूदगी में तिरंगा वितरण कार्यक्रम में जिस तरह भाजपाईयों द्वारा राष्ट्रध्वज का अपमान किया गया वह देश का अपमान है । एक के बाद एक हो रही इस तरह की घटनाएं निंदनीय है, हम पुलिस प्रशासन से तिरंगे का अपमान करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग करते है।

विधानसभा युकां अध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि केवल ट्विटर, फेसबुक से ही देशभक्ति नही दिखाई जाती। तिरंगा उत्सव के बहाने जिस तरह से भाजपा  कार्यकर्ता तिरंगे झंडे का अपमान कर रहे हंै, इसके लिए विधायक को माफी मांगनी चाहिए। पता नहीं 15 अगस्त तक कितने बार भाजपाई राष्ट्रध्वज का अपमान करेंगे।   प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर ने कहा कि राष्ट्रध्वज का अपमान भाजपा कार्यालय में हुआ है इसलिए नैतिक आधार पर कुरुद विधायक को सावर्जनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

इस दौरान  रमेशर साहू, रोशन जांगड़े, बसंत बैस , कृष्णा साहू, लव चन्द्राकर, बसंत साहू, सन्तोष प्रजापति, पंकज जोशी, तारेंद्र, उमेश साहू, गुरुदेव महिपाल, तुलसी, युवराज, अजय, तुकेश, डुमेंद्र साहू , गोवर्धन खुटेर, दशरथ बंजारे, सोहन कश्यप आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news