धमतरी

भाजपा नेत्री प्रेमलता ने की हलषष्ठी पूजा
19-Aug-2022 7:26 PM
भाजपा नेत्री प्रेमलता ने की हलषष्ठी पूजा

नगरी, 19 अगस्त। ग्राम सिरसिदा के कर्णेश्वर पारा में महिलाओं ने संतान की दीर्घायु व सुख समृद्धि के लिए हलषष्ठी व्रत की पूजा अर्चना की। वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी के निवास पर हलषष्ठी की पूजा की। जिसमें सभी समाज की महिलाओं ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ में महिलाएं संतान की लम्बी उम्र एवं सुख समृद्धि के लिए हर साल हलषष्ठी (कमरछट) का व्रत रखती है। इस व्रत में भगवान बलभ्रद और कार्तिक की पूजा के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है।  शाम को पसहर चावल का खीर बना कर व्रत को तोड़ा जाता है। इस दिन भैंस के दूध, दही और घी का विशेष महत्व है। पंडित नारायण महाराज घटुला वाले एवं पंडित निखिल ने पूजा अर्चना करवाई। इस अवसर पर  रेखा साहू, पूनम ध्रुव, उषा जांगड़े, जागेश्वरी जांगड़े, सावित्री निर्मलकर, पूर्णिमा साहू, गायत्री साहू, रुबी साहू, देवली साहू, एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर संतान के लिए भगवान से आशीर्वाद लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news