धमतरी

हर बूथ को मजबूत बनाने करना होगा जिम्मेदारी से काम-कमलचंद्र भंजदेव
19-Oct-2022 2:23 PM
हर बूथ को मजबूत बनाने करना होगा जिम्मेदारी से काम-कमलचंद्र भंजदेव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 19 अक्टूबर।
भाजपा मंडल नगरी की बैठक दंतेश्वरी मंदिर सभा हाल में सिहावा विधानसभा प्रभारी कमल चंद्र भंजदेव के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सह संयोजक तीनों त्रिदेव मिलकर अपने अपने प्रभार क्षेत्रों में ईमानदारी से काम में लग जाए और हर बूथ को मजबूत करने में जुट जाएं, तथा दिए गए दिशा निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित करें तो निश्चित ही सफल होंगे , साथ ही पार्टी द्वारा जारी बुकलेट को दीपावली तक अनिवार्य रूप से सुझाए गए पदाधिकारी के पास जमा करें। कार्यक्रम को किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधायक पिंकीशिवराज शाह , पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने भी दिशा निर्देश दिऐ।

इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रकाश बैस, मण्डल प्रभारी रविशंकर दुबे, मण्डल अध्यक्ष मोहन नाहटा, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, जिला मंन्त्री राजेंद्र गोलछा, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, डॉक्टर के. एस. शांडिल्य, न.प. अध्यक्ष अराधना शुक्ला, कमल डागा, नागेंद्र शुक्ला, अजय नाहटा, महामंत्री द्वय- रामगोपालसाहू-हृदय साहू, अकबर कश्यप, प्रतिमा देवांगन, सती मरकाम, हेमलता यादव, सुलोचना साहू, यशोदा साहू, हेमलता साहू, नरेन्द्र नाग, राकेश चौबे, अजजा मोर्चा जिला अ. महेंद्र नेताम, अमरसिंह ध्रुव, बलजीत छाबड़ा, बीरबल पदमाकर, गुरु प्रसाद साहू, बंशीलाल सोरी, श्यामन्त बिसेन, महेश साहू, नागेन्द्र बोरझा, गुलाब तिवारी, संतराम निर्मलकर, नारद साहू, शत्रुघ्न नेताम साधु राम साहू, उत्तम कुर्रे, मनिहार नाग,मनोज साहू, कमलेश निर्मलकर, भानु प्रताप साहू, लोकेश्वर पटेल, दिलीप अगर वाणी, दयाराम नेताम, भूपेश साहू, रमेश कुमार साहू , तरुण सिन्हा, केशव टेकाम, महेंद्र सिन्हा, रूमलाल नेताम, राजेश कोर्राम, भूपेंद्र मरकाम, दीनदयाल कश्यप , दीनदयाल यादव, निखिल साहू, राजेश गोसाई, चित्रांश नागवंशी, दुर्गेश साहू, यशवंत साहू, नरसिंह मरकाम एवं बूथ के समस्त अध्यक्ष उपस्थित रहे।

भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर दुर्गेश साहू के मार्गदर्शन पर इन युवाओं लोकेश गंजीर, रुद्र कुमार साहू,डामेश कुमार साहू, मनीष कुमार साहू, डिगेश कुमार साहू, भरत पुजारी  ने भाजपा प्रवेश किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news