धमतरी

गोवर्धन पूजा को लेकर सर्व यादव समाज सिहावा की बैठक
20-Oct-2022 6:43 PM
गोवर्धन पूजा को लेकर सर्व यादव समाज सिहावा की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 नगरी, 20 अक्टूबर। सर्व यादव समाज ने यादव धर्म शाला शीतला मंदिर में बैठक आहुत की जिसमें सभापति चिंता राम यादव को मनोनीत कर बैठक सम्पन्न किया गया।

यादव समाज की परमम्परा को बनाये रखने हेतु हर वर्ष की भांति इस वर्ष 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा को गोवर्धन पूजा देऊर पारा कर्णेश्वर मेें यादव समाज के द्वारा कार्यक्रम करवाने हेतु निर्णय लिया गया है जिसमें समाज के यादव बंधुओं  ने बढ़ चढक़र हिस्सा लेने मे अपनी सहभागिता जताया गया और कार्यक्रम सफल बनाने हेतु सहयोग के रूप मे यादव बंधु चिंन्हकित हुये है।

 बैठक में सर्व यादव समाज अध्यक्ष गोबर्धन यादव पाडरवाही,  उपा.नंद यादव नगरी, सचिव कमल यादव, ब्लदाऊ यादव, सचिव अमृत लाल यादव बिरगुड़ी गनपत यादव बेलर बगॉव संत राम यादव,महेश यादव गट्टासिल्ली, विष्णु यादव, अंकालू राम यादव छोटे गोबरा, दीनदयाल यादव नगरी रामसस्वरूप बिरगुड़ी गौतम सुखचंद यादव शंकर यादव गेंदू यादव युवा प्रभाग के अध्यक्ष डीके यादव तुमड़ी बहार कचरु यादव धनौरा,भूपेंद्र यादव साकरा समस्त युवा साथी  महिला अध्यक्ष सवली यादव बी.यदु, कुमारी बाई मानबाई सहित समस्त यादव समाज जन उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news