धमतरी

भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की विलुप्त परंपराओं को पुनर्जीवित करने लगातार काम कर रही-डॉ.लक्ष्मी
23-Oct-2022 4:59 PM
भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की विलुप्त परंपराओं को पुनर्जीवित करने लगातार काम कर रही-डॉ.लक्ष्मी

विधायक ने सिहावा क्षेत्रवासियों को दीपावली की बधाई दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 23 अक्टूबर।
मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन लाल ध्रुव ने ‘छत्तीसगढ़’  के माध्यम से प्रदेश एवं सिहावा विधानसभा क्षेत्रवासियों को दीपों के पर्व दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

विधायक डॉ. लक्ष्मी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दीपावली पर्व को देखते हुए विगत 17 अक्टूबर को  वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य सरकार की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं-राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में 1866 करोड़ 39 लाख रूपये की राशि ऑनलाइन अंतरित की। जिससे प्रदेश के किसानों, मजदूरों, पशुपालकों, स्व सहायता समूहों की महिलाओं और गौठान समितियों को लाभ प्राप्त होगा। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने कर्मचारियों का डी.ए. बढ़ाकर 33 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे कर्मचारी वर्ग में भी खुशी का माहौल है। त्यौहार के पहले सभी वर्गों के पास पैसा आने से बाजार में भी रौनकता रहेगी।

छत्तीसगढ़ में सभी तीज - त्योहारों को पारंपरिक ढंग से मनाया जाता है। दीपावली का पावन पर्व धनतेरस से भाई दूज 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मैं इस दीपावली पर प्रदेश एवं सिहावा क्षेत्रवासियों की सुख - शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना करती हूं।

सिहावा विधायक ने कहा कि प्रदेश में जब से भूपेश बघेल की सरकार बनी है तब से छत्तीसगढ़ के तीज - त्यौहार का मान बढ़ा है। प्रदेश सरकार ने गौठानों और गोधन के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से गोवर्धन पूजा के दिन को गौठान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

सीएम बघेल ने गोधन न्याय योजना की शुरुवात कर किसानों एवं पशुपालकों के जीवन में खुशहाली लाई है। ग्रामीणों अंचल में गौठानों का निर्माण कर पशुओं के सुरक्षा एवं उनके चारा - पानी की व्यवस्था की है। गौठानों में गोबर के साथ अब गो मूत्र की भी खरीदी सरकार कर रही है। खरीदे गए गोबर से खाद तैयार करने का काम स्वसहायता समूह की महिलाएं द्वारा किया जा रहा है।

विधायक ने आगे कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार जिस तरह से छत्तीसगढ़ी परंपरा विरासत और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को सहेजने में लगी है। उसी तरह से प्रदेश के पारंपरिक खेल कंचा, भंवरा, कबड्डी, खो-खो, लंगड़ी दौड़, 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, पि_ुल, गेड़ी दौड़, बिल्लस फुगड़ी, गिल्ली डंडा, लंबी कूद जैसे पारंपरिक खेलों को भी बचाए रखने के लिए प्रयासरत है। इन खेलों के प्रति लोगों में रूचि बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रदेश में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन कर रही है। जिसको लेकर बच्चों से लेकर युवा, पुरुषों और महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हर वर्ग के लोग पारंपरिक खेलों में बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहे हैं।

छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की लुप्तप्राय विधियों को जीवन्त रखने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में गढक़लेवा खोलने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। विधायक डॉ.लक्ष्मी ने सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण और पर्यावरण के अनुकूल त्यौहार मनाने की अपील प्रदेश व क्षेत्रवासियों से की है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news