धमतरी

कमल भंजदेव के समक्ष 20 कांग्रेसियों का भाजपा प्रवेश
28-Oct-2022 2:24 PM
कमल भंजदेव के समक्ष 20 कांग्रेसियों का भाजपा प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 28 अक्टूबर।
भाजपा मंडल मगरलोड़ के कार्यकर्ता सम्मेलन में बस्तर महाराजा सिहावा विधानसभा चुनाव प्रभारी कमलचंन्द्र भंजदेव, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम, राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा पिंकी शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, दूरसंचार सलाहकार सदस्य व मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, मंडल अध्यक्ष विजय यदु, सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव, मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष टीकम साहू , महामंत्री रामायण सिन्हा, यवन साहू के उपस्थिति में क्षेत्र के कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास परख सोच से प्रभावित होकर पूर्व पार्षद यशवंत कोसले, पूर्व पार्षद प्रत्याशी गौकरण साहू, योगेश्वर सिन्हा, आदिवासी नेता जगन्नाथ मंडावी, सरपंच विद्याचरण नेताम, उपसरपंच महेश नेताम, सेवानिवृत्त सैनिक  चेतन सिन्हा, फगवा साहू, भोला साहू, सुदर्शन साहू, नूतन साहू,  ईतेश्वरी साहू,  होमेश्वरी सिन्हा , लोकेश सिन्हा, दुर्गा सिन्हा ने भाजपा प्रवेश किया। सभी नव प्रवेशियों को बस्तर महाराजा ने हार पहनाकर स्वागत किया।

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news