धमतरी

युवा पीढ़ी को नशे और अपराध से दूर करने जन-संवाद कार्यक्रम
26-Nov-2022 4:18 PM
युवा पीढ़ी को नशे और अपराध से दूर करने जन-संवाद कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 26 नवंबर।
एक ओर हम भौतिक विकास की नई इबारत लिख रहा है, दूसरी ओर यहां की तरुणाई शराब गोली गांजे के नशे में सराबोर होकर अपना और परिवार का भविष्य अंधकार में झोंक रहे हैं। कुरुद में जनसंवाद नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया है जिसमें नशे के शिकार युवा पीढ़ी एवं परिजनों से बातचीत कर इस बेहद गंभीर समस्या का समाधान पाने का प्रयास किया जा रहा है, उक्त बातें नंप अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने कही।

शुक्रवार शाम वार्ड क्रमांक 8 डबरा पारा में नगर पंचायत, पुलिस प्रशासन, प्रबुद्धजनों और आम नागरिकों के साथ जन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें लोगों ने बताया कि कम उम्र के नशेडिय़ों ने इनडोर स्टेडियम, वृंदावन सरोवर, नया बाजार, नवा तालाब, पुरानी मंडी, अटल स्टेडियम आदि स्थानों  को अपना हॉट स्पॉट बना रखा हैं । आसपास रहने वाले लोग अपने आप को असहाय और असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। नशे के लिए चोरी, लुटपाट, छीनाझपटी, मारपीट करने वाले इन हथियारबंद नशेड़ी गैंग से नगर के आम लोग परेशान है। नागरिकों को डर लगा रहता है कि ये कब किस पर चाकू ब्लेड से हमला कर दे। किसी बच्ची या महिला के साथ  कोई दुष्कृत्य न हो जाय , यह डर आज एक सामाजिक समस्या बन गई है।

जन संवाद में लोगों की बात सुन नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने कहा कि नशे की लत में बर्बाद होती जवानी निश्चित तौर पर गंभीर चिंतन का विषय है। स्थानीय प्रशासन, एवं समाज के जिम्मेदार लोगों ने एक पहल की है। जन संवाद के माध्यम से इसका हल ढूंढऩे का प्रयास है। विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत साहू ने  असामाजिक तत्वों पर ठोस कार्यवाही कर नगर में सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की बात कही। अधिवक्ता रमेश पांडेय ने जन समस्या गिनाते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाएं अन्यथा यह समस्या जन आंदोलन बन सकती है। वरिष्ठ पत्रकार कृपाराम यादव ने भी शासन प्रशासन प्रमुखों को अपनी जिम्मेदारी निभाने और नगर में अमन शुकून क़ायम रखने की बात कही।

टीआई प्रणाली वैद्य ने सभी बिंदुओं को सुनकर गंभीरता से कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के संयोजक योगेश कुर्मी ने बताया कि यह जन-संवाद कार्यक्रम सतत जारी रहेगा अगला पड़ाव नया बाजार मंच होगा।

जो अवैध जूआ, शराब, सट्टा जैसे अवैध कारोबार का हब बन गया है।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मूलचंद सिन्हा, युंका शहर अध्यक्ष उमेश साहू, पार्षद उत्तम साहू, राघवेन्द्र सोनी, शिवलाल यादव, शिव साहू, भगवती यादव, डुमेंद्र साहू, घनश्याम यादव, भुनेश्वर साहू, मधु यादव, श्यामा साहू, उषा शर्मा, पायल देवांगन, नीरा साहू, राजा, युगल चन्द्राकर आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news