महासमुन्द

स्वामी विवेकानंद हम सभी के आदर्श हैं- अलका
18-Jan-2023 3:27 PM
स्वामी विवेकानंद हम सभी के आदर्श हैं- अलका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 18 जनवरी।
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती खल्लारी विधानसभा के विभिन्न जगहों में मनाई गई हायर सेकेंडरी स्कूल मुंगासेर में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण बागबाहरा में मैराथन दौड़ का आयोजन एवं तेंदू कोना हायर सेकेंडरी स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। 

इस अवसर पर अलका चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य ने विवेकानंद जी के तैल चित्र में पुष्प अर्पित कर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित किए शिकागो के धर्म सम्मेलन में दिए भाषण से भारतीय संस्कृति की अमिट छाप पूरे विश्व भर में फैली।

स्वामी विवेकानंद जी ने कहा कि हमें ऐसी शिक्षा चाहिए जिससे चरित्र का निर्माण हो मन की शक्ति बढ़े बुद्धि का विकास हो और मनुष्य अपने पैरों पर खड़ा हो सके। उन्होंने कहा कि संघर्ष जितना ’यादा होगा सफलता उतनी ही आनंददायक  होगी।
इस अवसर पर घनश्याम साहू, छन्नू साहू, दीनबंधु सेन, प्राचार्य कौशल चंद्राकर, दीवान सर, प्रधान सर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news