धमतरी

मिजोरम के पारंपरिक बांस नृत्य की बालिकाएं देंगी प्रस्तुति, नक्सलियों के खिलाफ जवानों की कार्रवाई पर झांकी निकलेगी
25-Jan-2023 2:51 PM
मिजोरम के पारंपरिक बांस नृत्य की बालिकाएं देंगी प्रस्तुति,  नक्सलियों के खिलाफ जवानों की  कार्रवाई पर झांकी निकलेगी

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में 6 प्लाटून का होगा मार्च पास्ट
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 25 जनवरी।
एकलव्य खेल मैदान में 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि धरसींवा विधायक अनिता शर्मा होंगी। 

सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगी। 9.02 बजे ध्वज सलामी और राष्ट्रगान तथा 9.05 बजे राज्यगीत होगा। सुबह 9.10 बजे परेड का निरीक्षण और 9.20 बजे मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन होगा। सुबह 9.35 बजे हर्ष फायर, 9.40 बजे रंग-बिरंगे गुब्बारे नील गगन पर उड़ाए जाएंगे। 

सुबह 9.45 बजे मार्च पास्ट, 9.50 बजे परेड एवं प्लाटून कमांडर से परिचय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीद परिजनों का सम्मान होगा। सुबह 10 बजे स्कूली विद्यार्थियों का सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 10.40 बजे झांकी निकलेगी। 11.25 बजे मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरण किया जाएगा।

पहली बार नक्सलियों के खिलाफ जवानों की कार्रवाई पर पुलिस द्वारा झांकी निकाली जाएगी। मिजोरम के पारंपरिक बांस नृत्य की 24 बालिकाएं अपनी प्रस्तुति देंगी। छत्तीसगढ़ी और ओडिशा के पारंपरिक नृत्य भी मुख्य समारोह स्थल में देखने को मिलेगा।
 7 सांस्कृतिक कार्यक्रम, 14 विभागों द्वारा झांकी निकाली जाएगी। 6 प्लाटून का मार्च पास्ट करेंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण होगा।

इस तरह होगा कार्यक्रम
सुबह 10 बजे से स्कूली विद्यार्थियों का सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होगा। छत्तीसगढ़ी, ओडिय़ा व मिजोरम के पारंपरिक नृत्य पर करीब 180 छात्र-छात्रा द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति की प्रस्तुति देंगे।

मुख्य समारोह में 14 विभागों द्वारा झांकी निकाली जाएगी। ईको-टुरिज्म, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की थीम पर झांकियां निकलेगी।
नक्सल मोर्चों में शहीद हुए 37 जवानों के परिजनों का समारोह स्थल पर सम्मान होगा।

मुख्य समारोह में 6 प्लाटून द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। इनमें जिला पुलिस बल पुरुष, महिला, नगर सेना बल पुरुष, महिला, एनसीसी सीनियर डिविजन बालक और बालिका शामिल है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news