धमतरी
गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मना
29-Jan-2023 6:19 PM
मगरलोड, 29 जनवरी। नगर के सभी सरकारी और गैर सरकारी विभागों में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह प्रभातफेरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन व मिष्ठान वितरण किया गया। अध्यक्ष नगर पंचायत नीतू खिलावन साहू, अध्यक्ष व्यापारी संघ दिनेश अग्रवाल व प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष साहू समाज अध्यक्ष सुरेश कुमार साहू ने नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।