धमतरी

भाजी डबका खाते हुए महिलाओं ने सुनी मन की बात
30-Jan-2023 3:31 PM
भाजी डबका खाते हुए महिलाओं ने सुनी मन की बात

कुरुद, 30 जनवरी। कुरूद विधानसभा के सभी बूथों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके  मन की बात सुनी। महिला मोर्चा ने भी छत्तीसगढ़ का पारम्परिक नाश्ता भाजी डबका का मजा लेते हुए पीएम को सुना।
रविवार को कुरूद के वन्देमातरम वार्ड में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा विधानसभा प्रभारी ज्योति चन्द्राकर ने अपने निवास पर महिलाओं को आमंत्रित कर बड़ी टीवी स्क्रीन पर मोदी के मन की बात सुनवाने का इंतजाम किया था। अपनी सहयोगी महिला साथियों को भाजी डबका और गर्म चाय पिलाकर भाजपा जि़ला उपाध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने बताया कि मोदी जी ने अपनी मन की बात में छत्तीसगढ़ सहित देश के विकास में आदिवासियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें दिए गए सम्मान का उल्लेख किया। साथ ही प्रदेश सरकार के मिलेट मिशन की प्रशंसा करते हुए पीएम ने स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद मोटे अनाजों के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी।  महिला मोर्चा की भारती पंचायन, जागृति साहु, यमुना कंवर, तुमेश्वरी ध्रुव, विधा शर्मा, भूमिका सिन्हा, भारती ध्रुव, लता सेन, ममता साहु, चित्रलेखा टंडन, अनुराधा साहु, जया भोई, अंजू गुप्ता आदि ने मोदी से मन की बात सुनी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news