धमतरी

राजीव गांधी की मूर्ति का अनावरण
31-Jan-2023 7:33 PM
राजीव गांधी की मूर्ति का अनावरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 31 जनवरी। रविवार को राजीव ग्राम दुगली में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति का अनावरण मोहन लालवानी अध्यक्ष दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना,सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

पूर्व में इस स्थान पर राजीवजी की प्रतिमा का अनावरण पीएल पुनिया छत्तीसगढ़ प्रभारी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया गया था। कुछ माह पूर्व उस मूर्ति को शरारती तत्वों द्वारा खण्डित कर दिया गया, जिसे कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा दुगली थाना में अपराध दर्ज करवाया गया और मूर्ति को वहां से हटा दिया गया और नया मूर्ति स्थापित किया गया, जिसका अनावरण किया गया।

इस अवसर पर अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन लाल ध्रुव,ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी अध्यक्ष भूषण साहू, बेलरगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश प्रजापति,विधायक प्रतिनिधि रूद्रप्रताप नाग, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी,वरिष्ठ कांग्रेसी भानेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, मीना बंजारे, जनपद सदस्य दुर्गेशनंदनी साहू, सरपंच संघ के अध्यक्ष राजू सोम, सोनू चौहान, नदीम अली, प्रमोद कुंजाम, किर्ती मरकाम, विकास ठाकुर, शिव परिहार, जावेद खान, वेदराम साहू,पिंकी यदु,राजू कावड़े, भरत लहरे, शिवा नेताम सरपंच,अनूप वट्टी, रतेश मरकाम, रमाकांत तिवारी, हरिक लाल समुन्द एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news