धमतरी

नगरी, 28 मार्च। सिहावा विधानसभा के सुदूर एवं संवेदनशील ग्राम मेचका के बूथ क्रमांक 240 में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 99वें प्रसारण का श्रवण किया।
इस अवसर पर भाजपा नगरी मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, मंडल महामंत्री राजेश कुमार गोसाई, जनपद सदस्य हिरामन ध्रुव, भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरसिंग मरकाम जी, सरपंच श्रीमती विमला धुर्वा, कैलाश साहू सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्राम सांकरा बूथ क्र. 172 में प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम को ग्रामीणों ने सुना।
जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुलोचना साहू, महामंत्री हेमलता साहू, मंडल कोषाध्यक्ष महेश साहू, किसान मोर्चा जिला महामंत्री जनमेजय साहू, बूथ अध्यक्ष रमेश कुमार साहू, धरम साहू, गिवर मतस्यपाल, रेखा साहू, कमितला बाई साहू, सुमित्रा बाई साहू, विमला बाई साहू, कुंती बाई साहू, रुखमनी मतस्यपाल, जितेंद्र साहू व ग्रामवासी उपस्थित रहे।