धमतरी

महाष्टमी पर शीतला शक्ति पीठ पर विशेष हवन पूजन
30-Mar-2023 4:06 PM
महाष्टमी पर शीतला शक्ति पीठ पर विशेष हवन पूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 30 मार्च।
शीतला शक्ति पीठ सिहावा में चैत्र नवरात्रि में बुधवार को हवन पूजन पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह पुजारियों ने परम्परानुसार देवी मां के स्वरूप नव कन्याओं व लँगरुआ  महराज का विधि विधान से पूजा अर्चना कर उन्हें भोज कराया। दोपहर अष्टमी हवन प्रारंभ हुआ, जिसमें ज्योति धारी व अन्य श्रद्धालुओं  ने प्रथम  अध्याय से तेरहवे अध्याय तक आचार्य चंद्रहास दुबे के सानिध्य व मंत्रोच्चार के बीच बारी बारी से यज्ञ भवन में प्रवेश लेकर औषधि युक्त सामग्रियों, सांखला का उपयोग कर आहुति प्रदान कर पूर्णाहुति में भाग लिया। फिर देर शाम शीतला माता की आरती उतार कर मन मे व्याप्त विकारो का नाश व सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान समिति के अध्यक्ष कैलाश पवार, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, संरक्षक कलम सिंह पवार, सचिव नेम सिंह बिशेन, नरेंद्र नाग, नारद निषाद, बुधेस्वर साहू, कोषाध्यक्ष गेंद लाल यादव, मंच संचालक तुकाराम साहू, गोरख शांडिल्य, गेंद लाल शाण्डिल्य पुजारी तुकाराम बेश, ज्ञान सागर पटेल, महेश शाण्डिल्य, बलदेव निषाद, राजकुमार निषाद, छबि ठाकुर, रवि ठाकुर, रामलाल नेताम, उत्तम साहू रामभरोस साहू, सचिन भंसाली, गगन नाहटा, महेंद्र कौशल, कुँवर साहू, बबलू गुप्ता, मंशा राम साहू, जग्गू साहू, उदय राम साहू, मदन साहू, नरेश पटेल, टीकू ध्रुव, लोकेश पवार, सरस साहू, फडेन्द्र पवार, महेश साहू, लाल जी साहू, दशे लाल ध्रुव, किशन गजेंद्र, भरत लहरे, कृपा राम नेताम, राजेन्द्र पूरी गोश्वामी, महेंद्र साहू, अभय नेताम, ध्रुव शाण्डिल्य, खिरभन शाण्डिल्य, शशि शाण्डिल्य, देवन बाई, सुन्दिरया साहू, चरणबति नेताम आदि की उपस्थिति रही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news