महासमुन्द

मनरेगा मजदूरों संग मनाई अंबेडकर जयंती
15-Apr-2023 2:29 PM
मनरेगा मजदूरों संग मनाई अंबेडकर जयंती

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 15 अप्रैल। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य जिला पंचायत अलका चंद्राकर अपने नित्य दौरे पर शुक्रवार को सुबह 7 बजे ग्राम फिरगी पहुंची फिरगी में चल रहे तालाब गहरीकरण कार्य में लगे मजदूर भाई बहनों के साथ अलका ने सुख-दुख साझा किया एवं 14 अप्रैल भारत रत्न बाबा भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई।

इस अवसर पर अलका चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर अंबेडकर प्रसिद्ध राजनीतिक नेता दार्शनिक लेखक विद्वान पुरुष एवं समाज सुधारक थे। इन्होंने भारत में छुआछूत सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया उनका मानना था कि सामाजिक असमानता  को हटाए बिना राष्ट्र की उन्नति संभव नहीं है, वह भारत के दलित व पिछड़े वर्ग के मसीहा थे लोग उन्हें बाबासाहेब के नाम से पुकारते थे संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी, उन्हें भारतीय संविधान का जनक भी कहा जाता है। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891मध्य प्रदेश के महू जिले में हुआ था उन्हें स्कूली जीवन में जाति भेदभाव का सामना भी करना पड़ा था। उन्होंने बौद्ध धर्म ग्रहण किया 1990 में मरणोपरांत भारत सरकार द्वारा उन्हें भारत रत्न भी प्रदान किया गया।

वह भारत के पहले कानूनी मंत्री थे, उनका यह विचार हम सब के लिए प्रेरणादायक है कि जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए एवं अपने भाग्य के बजाय अपनी मजबूती पर विश्वास करना चाहिए। महिलाओं की प्रगति के लिए से राष्ट्र की प्रगति संभव है। इस अवसर पर ग्राम सरपंच टॉपसिंग  ठाकुर एवं कोमल साहू सहित समस्त मनरेगा के मजदूरों भाई-बहन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news