महासमुन्द

महासमुंद-बोलसोंडा-रायपुर ओवरब्रिज साढ़े 58 करोड़ मंजूर, टेंडर के बाद भी काम शुरू नहीं
29-Jun-2024 4:40 PM
महासमुंद-बोलसोंडा-रायपुर ओवरब्रिज साढ़े  58 करोड़ मंजूर, टेंडर के बाद भी काम शुरू नहीं


जमीन का अधिग्रहण कर निर्माण शुरू किया जाएगा-एसडीएम 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 जून। महासमुंद और रायपुर के बीच बोलसोंडा में बनने 

वाली ओवरब्रिज लोगों गले की फांस बन गई है। महासमुंद जिला 

मुख्यालय को राजधानी रायपुर से जोडऩे वाले नेशनल हाईवे 353 

रायपुर विशाखापट्टनम रेल मार्ग पर बेलसोंडा रेलवे क्रासिंग बना हुआ 

है। इस रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज का काम टेंडर पूरा हो जाने के 

बाद भी शुरू नहीं हो सका है। बेलसोंडा रेलवे क्रासिंग पर कई साल 

पुराने रेलवे ओवर ब्रिज की मांग कागजी तौर पर पूरी हो गई है। 

रेलवे ओवर ब्रिज के लिए 58 करोड़ 66 लाख रुपए की राशि भी 

स्वीकृत हो चुकी है साथ ही टेंडर भी हो चुका है। बावजूद इसके अभी 

तक इस ब्रिज का काम रुका हुआ है। 

महासमुंद के एसडीएम उमेश कुमार साहू ने बताया कि ओवर ब्रिज के 

जमीन के लिए 10 करोड़ 58 लाख रुपए की राशि दिया जाना है। 

जिसमें से 5 करोड़ 70 लाख की राशि मिल चुकी है। शेष राशि मिलते 

ही जमीन का अधिग्रहण कर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया 

जाएगा। इस  ओवर ब्रिज निर्माण के लिए नागपुर की मेसर्स 

खेलाडकर कंपनी को काम सौंपा गया है। 

इस रेलवे क्रासिंग से प्रतिदिन 6 हजार से वाहनों की आवाजाही होती 

है। यह सर्वे बिज बनाने के लिए ही किया गया था। वाहनों की संख्या 

देखते हुए ओवर ब्रिज का निर्माण जरूर समझा गया है। नेशनल हाईवे 

होने के कारण इस मार्ग से भारी मालवाहकों के साथ-साथ निजी वाहन 

भी गुजरते हैं। इस स्थान पर रेल की आवाजाही के समय लंबी देरी 

तक जाम की स्थिति रहती है। इसी मार्ग से जिला अस्पताल तक 

पहुंचा जा सकता है। अत: मरीजों को जिला अस्पताल से रायपुर रिफ 

र किए जाने के मामलों में बेलसोंडा रेलवे क्रासिंग सबसे बड़ी समस्या 

है। 

इसी रेलवे क्रासिंग से ही महासमुंद के अलावा बागबाहरा और ओडि़शा 

के गंभीर मरीजों को भी ले जाया जाता है। फाटक बंद होने की स्थिति 

में कई मरीजों की मौत हो जाती है। बेलसोंडा रेलवे क्रासिंग पर ओवर 

ब्रिज बनने के बाद इस विकट समस्या से मुक्ति मिल सकती है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार बेलसोंडा रेलवे क्रासिंग 

पर 1230 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा ओवर ब्रिज बनेगा। इस 

ओवर ब्रिज में महासमुंद की ओर बेलसोंडा माल धक्का से वाहनों के 

चढऩे के लिए वैली कैप का निर्माण होगा। इसकी लंबाई क्रासिंग तक 

लगभग 300 मीटर एवं रायपुर की ओर से क्रासिंग तक 425 मीटर 

होगी। रेलवे क्रासिंग के बीच लोहे का गर्डर होगा। इसके लिए पटरी के 

दोनों ओर दो-दो पिलर का निर्माण होगा। बेलसोंडा रेलवे क्रासिंग पर 

ओवर ब्रिज के लिए मार्च 2023 में स्वीकृति मिलने के बाद 58 करोड़ 

66 लाख रुपए से निर्माण के लिए फरवरी 2024 में टेंडर का काम 

पूरा हुआ है। ओवर ब्रिज के लिए जमीन का चिन्हांकन भी किया गया 

है। मुआवजे के लिए राशि भी स्वीकृत हो चुकी है। लेकिन मुआवजा 

राशि जमीन मालिकों को नहीं मिलने के कारण जमीन का अधिग्रहण 

नहीं हो पााया है। राजस्व विभाग को 90 प्रतिशत जमीन का 

अधिग्रहण कर सौंपना होगा, तभी ठेका कंपनी काम की शुरुआत कर 

पाएगी। इस ओवर ब्रिज में 27 लोगों की जमीन, मुआवजा राशि 10 

करोड़ 58 लाख रुपए में से 5 करोड़ 70 लाख मिला है। शेष राशि का 

इंतजार है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news