महासमुन्द

28 को किसानों को बकाया राशि का पूरा भुगतान
27-Jun-2024 2:56 PM
28 को किसानों को बकाया राशि का पूरा भुगतान

 तेजप्रकाश चन्द्राकर की अचल संपत्ति की नीलामी से मिली है राशि

महासमुंद, 27 जून। महामाया एग्रोटेक एवं साईं कृपा राइस मिल के संचालक तेजप्रकाश चंद्राकर द्वारा वर्ष 2017.18 में  किसानों से धान खरीदी करने बाद 57 किसानों को 1 करोड़ 61 लाख 75 हजार 282 रुपए राशि का भुगतान नहीं किया गया था। जिसके खिलाफ किसानों ने धरना  प्रदर्शन कर शासन प्रशासन से भुगतान दिलाने की मांग की थी। पांच साल लंबे संघर्षों की बदौलत उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देशन एवं कृषि उपज मंडी बोर्ड रायपुर के आदेश दिनांक 08-10-2021 के परिपालन में 10 मार्च 2023 को महामाया एग्रोटेक की नीलामी 1 करोड़ 29

लाख, 30 हजार रुपए में हुई थी। जिसमें से 1 करोड़ 28 लाख, 82 हजार 715 रुपए का भुगतान किसानों को किया गया तथा बाकी राशि के लिए 28 फरवरी 2024 को तेजप्रकाश चंद्राकर की स्वामित्व वाली ग्राम बनसिवनी पहन 29 स्थित 11 एकड़  कृषि भूमि  की नीलामी एक करोड़पांच लाख रुपए में हुई है। जिससे किसानों को बकाया भुगतान सम्पूर्ण रूप से हो जाएगा।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला पंचायत सदस्य एवं किसान भुगतान संघर्ष समिति महासमुंद के संयोजक जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ के महासचिव तेजराम विद्रोही ने कहा कि किसानों को बाकी राशि की भुगतान के लिए कृषि उपज मंडी सभागार महासमुंद में 28 जून  शुक्रवार को दोपहर 12 बजे एक बैठक रखी गई है जिसमें मंडी सचिव द्वारा किसानों को बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। यह राशि किसानों की एकजुट संघर्ष के कारण तेजप्रकाश चंद्राकर के स्वामित्व वाली अचल संपत्ति की नीलामी कर मिली है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news